Vinesh Phogat Suspended: WFI ने विनेश फोगाट को किया सस्पेंड, Sonam Malik को भेजा नोटिस; जानिए अंदर की बात और क्या होगा आगे
Vinesh Phogat Suspended: WFI ने विनेश फोगाट को किया सस्पेंड, Sonam Malik को भेजा नोटिस; जानिए अंदर की बात और क्या होगा…

Vinesh Phogat Suspended: WFI ने विनेश फोगाट को किया सस्पेंड, Sonam Malik को भेजा नोटिस; जानिए अंदर की बात और क्या होगा आगे: भारतीय महिला पहलवानों (Indian Female Wrestlers ) विनेश फोगाट और सोनम मलिक के लिए बुरी खबर आई है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Wrestling federation of India) ने विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता के कारण ससपेंड कर दिया है। फेडरेशन ने सोनम मालिक को मिसकंडक्ट (दुर्व्यवहार) के कारण नोटिस भेजा है।
WFI द्वारा लगाए गए सस्पेंशन के बाद अब 16 अगस्त तक विनेश को इसका जवाब देना है। अगर विनेश के जवाब से WFI संतुष्ट नहीं पाया तो विनेश के लिए आगे की राहे काफी मुश्किल दिखाई दे रही है। इसके बाद अगर मामला और गहराया तो 2 अक्टूबर से नोर्व में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उनके खेलने पर भी संशय के बादल दिखाई दे रहे हैं।
Vinesh Phogat Suspend: Tokyo Olympics में दुर्व्यवहार के चलते फेडरेशन ने लिया फैसला
ये है पूरा मामला
टोक्यो ओलंपिक खेलों में अभियान के दौरान अनुशासनहीनता के लिए स्टार पहलवान विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। दुर्व्यवहार के लिए सोनम मलिक को नोटिस जारी किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक्स खेलों में के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुई विनेश को नोटिस का जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसमें अनुशासनहीनता के तीन आरोप लगाए गए हैं।
Vinesh Phogat Suspend: ड्रेस को लेकर हुआ विवाद!
आपको बता दें कि विनेश फोगाट ने स्पोर्ट्स विलेज में भारतीय टीम और अन्य प्लेयर्स के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया था। इससे पहले वह हंगरी में अभ्यास कर रही थी, और वहीं से टोक्यो पहुंची थी। विनेश ने शिव नरेश की पोशाक पहनने से इनकार कर दिया था। शिव नरेश भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक है। फोगाट ने मैचों में नाइकी कंपनी की ड्रेस पहनी थी।
यह भी पढ़ें – Cricket World Cup जीतने वाली भारतीय टीम में था शामिल, आज मजदूरी करने को मजबूर
WFI के सूत्र ने पीटीआई से कहा – यह अनुशासनहीनता है। उसे अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है और कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित किया गया है। जवाब नहीं देने तक वह किसी राष्ट्रीय या अन्य घरेलू प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा पेश नहीं कर पाएगी और डब्ल्यूएफआई अंतिम फैसला करेगा।
सूत्र के हवाले से पीटीआई ने लिखा- WFI को आईओए ने फटकार लगाई है कि वे अपने खिलाड़ियों को नियंत्रित क्यों नहीं कर पाते। आईओए से संदर्भ में डब्ल्यूएफआई को नोटिस जारी कर रहा है।
टोक्यो में मौजूद अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि विनेश को जब भारतीय टीम की उनकी साथियों सोनम, अंशु मलिक और सीमा बिस्ला के करीब कमरा आवंटित किया गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया और कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकती है क्योंकि ये पहलवान भारत से टोक्यो आई हैं।
अधिकारी ने कहा, उसने किसी भारतीय पहलवान के साथ ट्रेनिंग नहीं की। ऐसा लगा कि वह हंगरी की टीम के साथ आई है और भारतीय दल के साथ उसका कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने बताया, एक दिन उसकी ट्रेनिंग का समय भारतीय लड़कियों के समय से टकरा रहा था और उसने उनके साथ एक ही जगह ट्रेनिंग नहीं करने का फैसला किया।
अधिकारी ने कहा, यह स्वीकार्य नहीं है। सीनियर पहलवानों से इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं की जाती। विनेश को खेलों में स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था लेकिन बेलारूस की वेनेसा ने उन्हें चित्त कर दिया। उन्नीस साल की सोनम को दुर्व्यवहार के लिए नोटिस जारी किया गया है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘इन बच्चों को लगता है कि वे स्टार पहलवान बन गए हैं और कुछ भी कर सकते हैं। टोक्यो रवाना होने से पहले सोनम या उनके परिवार को डब्ल्यूएफआई कार्यालय से पासपोर्ट लेना था। लेकिन उसने साइ अधिकारियों को उसके लिए पासपोर्ट लाने का आदेश दिया। यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कुछ भी हासिल नहीं किया है और वे जो कर रहे हैं वे स्वीकार्य नहीं है।