नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर रचा इतिहास, खिताब उठाने से पहले आंखों से निकले आंसू
Novak Djokovic won Australian Open 2023: नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। नोवाक जोकोविच सबसे ज्यादा…

Novak Djokovic won Australian Open 2023: नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। नोवाक जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम (Tennis Grand Slams) जीतने वाले संयक्त रूप से दूसरे प्लेयर बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब नोवाक का 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब है।
सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को फाइनल में 3-0 से हराया। नोवाक ने पहला सेट 6-3 से जीता, लेकिन दूसरे और तीसरे में ग्रीस के खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि दोनों सेटों में बाजी नोवाक ने ही मारी। दूसरा और तीसरा सेट क्रमश 7-6 और 7-6 से जीता।
Australian Open 2023 Winner: खिताब जीतने के बाद नोवाक जोकोविच की आखों में आसूं, पिछले साल हुआ था बड़ा विवाद
नोवाक जोकोविच पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे, हालांकि वो टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो सके थे। नोवाक जोकोविच टूर्नामेंट खेलने के लिए आए जरूर थे, लेकिन वीजा इशू के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा था। नोवाक ने इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी, लेकिन उसमे वह हार गए थे। नोवाक जोकोविच ने जब ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब जीता, तो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।
नोवाक जोकोविच स्टैंड में बैठे अपने दल के पास गए, और उनके बीच लेट गए। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। इससे पहले भी कोर्ट में भी उनकी आंखे नम थी. उनके समर्थकों की आंखों में भी आंसू थे। इस खिताब को जीतकर नोवाक ने इतिहास रच दिया है।
सऊदी अरब में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गिफ्ट में मिली करोड़ों की घड़ी, 300 दुर्लभ पत्थरों से हुई तैयार
His night. His court. His trophy. His legacy.@DjokerNole • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/1tC4Foanm1
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 29, 2023
Novak Djokovic Grand Slams: नोवाक जोकोविच ने जीता 22वां ग्रैंडस्लैम
नोवाक जोकोविच का ये 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के बादशाह हैं। ये उनका 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। इन 10 खिताब के अलावा नोवाक जोकोविच ने 7 बार विंबलडन का खिताब जीता है। 2 बार फ्रेंच ओपन और 3 बार यूएस ओपन जीता है।
- ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल ख़िताब- 10 बार
- फ्रेंच ओपन सिंगल का खिताब- 2 बार
- विंबलडन सिंगल का खिताब- 7 बार
- यूएस ओपन सिंगल का खिताब- 3 बार
“This trophy is yours as much as mine.”@DjokerNole gives credit to his team.#AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/LAA7MlKrT3
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 29, 2023
खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।