Yoga Day 2022: 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। योग से तन और मन फिट रहते हैं, वहीं भारत के कोने-कोने में फिर चाहे वो खेल का मैदान हो या ऑफिस सभी गर्मजोशी से योगा डे (Yoga Day) को मनाते नजर आए। इस खास मौके पर कई क्रिकेटर्स (Cricketers) ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। फिर चाहे वो महिला क्रिकेटर हो या पुरुष हर कोई योग करते हुए ‘योग फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga for Humanity) का संदेश भी दिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in
इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और टेस्ट टीम के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी योग करते नजर आए।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
साथ ही पूर्व महिला कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने भी योग करते हुए कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। वहीं भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार इशांत शर्मा ने भी अंतर्राष्ट्रीय योगा डे के मौके पर योग किया।
View this post on Instagram
क्रिकेटर्स ही क्यूं बल्कि खेलों से जुड़े कई अन्य खिलाड़ियों ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। फिर चाहे वो शूटिंग स्टार मनु भाकर (Manu Bhaker ) हो या रिंग के किंग बजरंग पूनिया (Bajrang Punia ), हर कोई योग करके योग दिवस मनाता नजर आया। इस दौरान चैंपियन निशानेबाज मनु भाकर ने योग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आओ मिलकर योग करें, एक दिन नहीं हर रोज करें।”
आओ मिलकर योग करें
एक दिन नहीं , हर रोज़ करें. pic.twitter.com/lGL1l5lkjZ
— Manu Bhaker (@realmanubhaker) June 21, 2022
यह भी पढ़ें: 23 साल बाद रणजी ट्रॉफी के लिए चैंपियन Mumbai से भिड़ेगी MP, जानें दोनों टीमों के अहम Facts
साथ ही पहलवान बजरंग पुनिया ने भी अपने कई साथियों के साथ मिलकर खुले मैदान में योग किया। साथ ही उन्होंने लिखा, ” खुद को तन मन से शक्ति से शक्तिशाली बनाए, आओ मिलकर सभी योग अपनाए।”
खुद को तन मन से शक्तिशाली बनाये, आओ मिलकर सभी योग अपनाये. 🙏🏽🙏🏽#YogaForHumanity #YogaDay pic.twitter.com/1CZ4w1uQKZ
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) June 21, 2022
गौरतलब है कि, साल 2014 में पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी पहल की थी। इसके बाद उसी साल 11 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित किया था। इसके बाद से ही हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।