CWG 2022 LIVE Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ खेलों का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग-Follow CWG 2022 Live
CWG 2022 LIVE Streaming-Commonwealth Games 2022 LIVE Broadcast: बर्मिंघम में खेले जाने वाले 2022 कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games) के शुरू होने में…

CWG 2022 LIVE Streaming-Commonwealth Games 2022 LIVE Broadcast: बर्मिंघम में खेले जाने वाले 2022 कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games) के शुरू होने में बस कुछ दिन ही बाकी हैं और ऐसे में फैंस का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है। कामनवेल्थ खेलों में भारत इस बार अपनी 18वीं उपस्थिति दर्ज़ करा रहा है। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम (Birmingham 2022 Commonwealth Games) में होने वाले इन खेलों में भारत के 215 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। Commonwealth Games 2022 की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in
इन 215 एथलीटों में से 108 पुरुष और 107 महिलाएं हैं, जो 16 अलग-अलग खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। हालांकि, पूरे दल की कुल संख्या 322 होगी, जिसमें टीम के 72 अधिकारी, 26 अतिरिक्त अधिकारी और तीन महाप्रबंधकों सहित नौ दल के कर्मचारी शामिल होंगे।
इससे पहले भारत में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 2010 में दिल्ली में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ खेलों में भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर रहा था। भारत ने 101 मेडल जीते थे, जिसमें 38 गोल्ड थे। वहीं 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को तीसरे पायदान पर संतोष करना पड़ा था। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने कुल 66 मेडल जीते थे, जिनमें 26 गोल्ड शामिल थे।
#EXCLUSIVE 🚨🚨
A quick peek into #TeamIndia🇮🇳’s intense training session at @CVEATC USA ahead of @WCHoregon22 and @birminghamcg22
Are you ready to cheer on the #Athletics team kyunki INDIA TAIYAAR HAI! 🔥🔥#India4CWG2022@ianuragthakur @NisithPramanik @afiindia @Adille1 pic.twitter.com/ACkYEt7Oma
— SAI Media (@Media_SAI) July 10, 2022
इस बार भारतीय एथलीट अपने प्रदर्शन में और अधिक सुधार करना चाहेंगे। इस लेख में आप जानिए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लाइव कवरेज (CWG 2022 LIVE Streaming) के बारे में:
कॉमनवेल्थ खेल कहां और कब आयोजित किए जाएंगे?
इस बार कामनवेल्थ खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में आयोजित किए जाएंगे।
भारत में कॉमनवेल्थ खेलों को कैसे देखें?
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (Sony TV) ने भारत में कामनवेल्थ खेलों 2022 के प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं।
कॉमनवेल्थ खेलों का प्रसारण कौन सा चैनल करेगा?
बर्मिंघम के मैचों का सीधा प्रसारण Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN 4 चैनलों पर किया जाएगा।
कॉमनवेल्थ खेलों को ऑनलाइन और मोबाइल पर कैसे देखें?
कामनवेल्थ खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध होगी। आप कामनवेल्थ खेलों की लाइव कमेंट्री, मेडल टैली और नवीनतम अपडेट पर भी पढ़ सकते हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।