IND vs PAK Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया, एशियाड में लगातार टीम इंडिया की चौथी जीत

हांग्जो में जारी एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में अभी तक भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। शनिवार को पुरुष हॉकी में…

IND vs PAK Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया, एशियाड में लगातार टीम इंडिया की चौथी जीत
IND vs PAK Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया, एशियाड में लगातार टीम इंडिया की चौथी जीत

हांग्जो में जारी एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में अभी तक भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। शनिवार को पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को 10-2 से हरा दिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह लगातार चौथी जीत हासिल की। अब इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी एंट्री कर ली है। अब भारत का आखिरी पूल-ए मुकाबले में बांग्लादेश से सामना होगा।

टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चार गोल किए, जबकि वरुण ने दो गोल दागे। ललित, शमशेर, मनदीप और सुमित ने एक-एक गोल किया। यह भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में पहली बार है जब दोनों में से किसी एक टीम ने 10 गोल दागे हैं। भारत ने यह कीर्तिमान रचा है।

पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल दागे

पहले क्वार्टर में भारत ने आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने 4-0 की बढ़त बनाई

दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल स्कोर किया। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली थी।

Share This: