Neeraj Chopra Javelin Throw LIVE Streaming: World Athletics Championship में कहां और कैसे देखें नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो लाइव, जानें डिटेल्स
Neeraj Chopra Javelin Throw LIVE Streaming: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले गोल्डन बॉय (Golden Boy)…

Neeraj Chopra Javelin Throw LIVE Streaming: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले गोल्डन बॉय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से एक बार फिर उम्मीदें जाग गई हैं। दरअसल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship) में नीरज चोपड़ा को लाइव देखने के लिए भारतीय दर्शक बेहद उत्साहित हैं। वहीं 21 जुलाई को (भारत में 22 जुलाई) को पुरुषों के जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेने के लिए नीरज चोपड़ा तैयार हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
वहीं क्वालिफिकेशन राउंड 21 जुलाई, चैंपियनशिप के सातवें दिन निर्धारित किया गया है। जबकि फाइनल भारत में 23 जुलाई (भारत में 24 जुलाई) को होगा। विश्व चैंपियनशिप में भारत की अब तक की हार के बाद नीरज पर अपना ए गेम हासिल करने और पदक घर लाने का दबाव है।

साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की हार के बाद से ही गोल्डन बॉय पर जीत हासिल कर पदक जीतने का दबाव है। वहीं टोक्यो ओलंपिक की तर्ज पर विश्व चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीतने का उनका भी गोल होगा। नीरज ने अभी तक के अपने करियर में कई पदक जीते हैं और खुद को साबित भी किया है।
जबकि, इससे पहले भी उन्होंने अपने देश को निराश नहीं किया है। हाल ही के इवेंट्स में उन्होंने 89.94 मीटर जेवलिन थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने पिछले चार हफ्तों में गोल्ड और सिल्वर भी जीता है। इसी को देखते हुए ओरेगॉन में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सीजन के पहले गोल्ड के बाद अब Neeraj Chopra की निगाहें डायमंड लीग पर, ट्वीट कर बताया फिटनेस का हाल
नीरज चोपड़ा के गेम को कहां और कैसे देखें-
पुरुष जेवलिन थ्रो कब है?
पुरुषों की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता 22 जुलाई को होने वाली है।
क्वालिफिकेशन A- भारतीय समयानुसार सुबह 5:35 बजे होगा।
क्वालिफिकेशन B- भारतीय समयानुसार सुबह 7:05 बजे
पुरुषों के जेवलिन थ्रो का फाइनल कब है?
पुरुषों के जेवलिन थ्रो का फाइनल भारत में 24 को भारतीय समयानुसार 7:05 बजे से शुरू होगा।
भारत में नीरज चोपड़ा के थ्रो को टीवी पर कैसे देखें?
पुरुषों के जेवलिन थ्रो को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
पुरुषों के जेवलिन थ्रो की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
पुरुषों के जेवलिन थ्रो की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप देखी जा सकती है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।