Women’s World Cup 2022: झूलन गोस्वामी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान

Women’s World Cup 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women’s Cricket Team) की सबसे अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami Record) ने…

Women's World Cup 2022: झूलन गोस्वामी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान
Women's World Cup 2022: झूलन गोस्वामी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान

Women’s World Cup 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women’s Cricket Team) की सबसे अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami Record) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना ऐतिहासिक विकेट लिया। इसी के साथ वह वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट (Most Wickets in World Cup) लेने वाली महिला क्रिकेटर बन गई है, इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ संयुक्त रूप से इस रिकॉर्ड पर बराबरी की थी। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को पछाड़कर इसमें पहला स्थान हासिल किया।

Women’s World Cup 2022: अनिसा का विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

झूलन गोस्वामी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 ओवरों में 63 रन दिए, और अनिसा मोहम्मद के रूप में एकमात्र विकेट लिया। इस विकेट के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड (Jhulan Goswami Record) अपने नाम किया। झूलन गोस्वामी महिला विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की Lyn Fullston को पीछे छोड़कर इस लिस्ट (Most Wickets in World Cup) में पहला स्थान हासिल किया। अनिसा का झूलन के लिए वर्ल्डकप में 40वां विकेट था। जबकि इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेकर झूलन ने संयुक्त रूप से इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

Most Wickets in World Cup : महिला विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि

  • 1 – jhulan Goswami – 40 विकेट्स (भारत)
  • 2 – Lyn Fullston – 39 विकेट्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • 3 – Carole Hodges – 37 विकेट्स (इंग्लैंड)
  • 4 – Clare Taylor – 36 विकेट्स (इंग्लैंड)
  • 5 – Cathryn Fitzpatrick – 33 विकेट्स (ऑस्ट्रेलिया)

यह भी देखें- मैदान पर कदम रखते ही Mithali Raj ने बना डाला विश्व रिकॉर्ड

Women’s Cricket World Cup 2022 : भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराया

भारतीय टीम (India Women’s Cricket Team) ने शनिवार को हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 155 रनों के बड़े अंतर से हराया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। ऐतिहासिक इसलिए क्योंकि इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ल्डकप में कभी 300 रन नहीं बनाए थे। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार हुई, और पहले विकेट के लिए मैथ्यूज और डॉटिन ने 100 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद 62 रन टीम ने और जोड़े और पूरे 10 विकेट गवां दिए। 318 के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 162 रनों पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने ये मैच 155 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Share This: