Virat Kohli: विराट कोहली भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर (Most Followers on Instagram in India) रखने वाले शख्स हैं, और अब उनके नाम एक और कारनामा दर्ज हो गया है। कोहली इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोवर्स रखने वाले एकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। आपको बता दें कि कोहली ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे एशिया में पहले ऐसे शख्स बने हैं, जिनके 200 मिलियन फॉलोवर हैं। उन्होंने इस आंकड़े को छूने के बाद फैंस को शुक्रिया भी अदा किया। चलिए आपको बताते हैं एक पेड पोस्ट का कोहली कितना चार्ज (Virat Kohli Instagram income 2022) करते हैं। उनका नेट वर्थ (Net Worth 2022) भी जानते हैं।
Most Followers on Instagram in India : विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लगाया दोहरा शतक, उनसे आगे दुनिया में सिर्फ 2 खिलाड़ी
विराट कोहली के बल्ले से पिछले 2 दो सालों से कोई शतक नहीं आया है, इस सीजन आईपीएल में भी वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए। हालांकि अब जब वह क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं, और बिना खेले ही उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये रिकॉर्ड क्रिकेट का नहीं बल्कि उनके इंस्टाग्राम फैंस का है। वह भारत ही नहीं एशिया के पहले शख्स बन गए जिनके इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोवर हैं।
विराट कोहली ने फैंस को कहा शुक्रिया, किया पोस्ट
View this post on Instagram
विराट कोहली से इंस्टाग्राम फॉलोवर (Virat Kohli Instagram Followers) रखने के मामले में 16 शख्स आगे हैं। इस लिस्ट में टॉप पर हैं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जिनके नाम 447 मिलियन फॉलोवर हैं। कोहली से आगे खिलाड़ियों में सिर्फ रोनाल्डो और मेसी है।
यह भी देखें – MS Dhoni: कारीगर के मुरीद हुए महेंद्र सिंह धोनी, बेटी के साथ बनी इस कला को खुद जाकर लिया

Virat Kohli Instagram income 2022 : इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से कितना कमाते हैं विराट कोहली
विराट कोहली की बात की जाए तो टीम इंडिया के कप्तान कोहली इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाई के मामले में 19वें स्थान पर है। वह भारत में इंस्टाग्राम पोस्ट से सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले (highest paid instagram celebrity in india) प्लेयर हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) एक पेड इंस्टाग्राम पोस्ट के 680000 डॉलर चार्ज करते हैं।

Virat Kohli Net Worth 2022 : विराट कोहली की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विराट कोहली की नेट वर्थ लगभग 127 मिलियन डॉलर है। भारतीय मुद्रा में बात की जाए तो उनकी नेट वर्थ लगभग 950 करोड़ की है।