पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कोहली को लेकर उगला जहर, अब खा रहे हैं भारतीय फैंस की गाली
Sohail Khan on Virat Kohli: पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहैल खान (Sohail Khan Cricketer) अभी भारत में ट्रेंड कर रहे हैं, शायद आप भी…

Sohail Khan on Virat Kohli: पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहैल खान (Sohail Khan Cricketer) अभी भारत में ट्रेंड कर रहे हैं, शायद आप भी नहीं जानते होंगे कि ये क्रिकेटर कौन है लेकिन इस खिलाड़ी ने विराट कोहली के बाद में कुछ ऐसा बोल दिया जो उनके कद को शोभा नहीं देता। उन्होंने भारत को दो बार वर्ल्डकप (T20 World Cup 2007 & ODI WC 2011) दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गंभीर को लेकर कहा कि मैं उन्हें नहीं जानता। भारत के खिलाफ भी जहर उगला, लेकिन इसके बाद वह फैंस की गालियां खा रहे हैं। खेल से जुड़ी ताजा खबरों (Latest News) के लिए हमे फॉलो करें।
सोहैल खान को क्रिकेट में ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे, क्योंकि उनका करियर भी बहुत ज्यादा बड़ा नहीं रहा। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 9 टेस्ट, 13 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। क्रिकेट जगत में विराट कोहली का कद उनसे बहुत बड़ा है, बावजूद इसके सोहैल खान ने उनके बारे में ऐसा कहा जिससे पाकिस्तान के वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी भी सहमत नहीं होंगे। विराट का परिचय देने की जरुरत नहीं है, इसलिए चलिए आपको सीधे बताते हैं कि सोहैल ने क्या कुछ कहा।
Virat Kohli ने जो वर्ल्डकप में शॉट लगाया था, मुश्किल नहीं था – Sohail Khan
टी20 वर्ल्डकप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला सबको याद होगा, उसमे विराट ने मैच जिताऊ पारी खेली थी। हैरिस रउफ की गेंदों पर 2 लगातार छक्के सबको याद होंगे, उसमे से दूसरा छक्का उन्होंने सामने की तरफ मारा था। कोहली ने उस छक्के को लेकर कहा था कि ऐसा कनेक्शन उनके करियर में 2-3 बार ही हुआ है। खुद हैरिस रउफ उस शॉट की कई बार तारीफ़ कर चुके हैं, उन्होंने कहा था कि कोई और उस गेंद पर वैसा छक्का मारा नहीं सकता था। लेकिन सोहैल खान को उस शॉट में ज्यादा कुछ ख़ास नहीं लगा।
Everyone to Sohail Khan pic.twitter.com/mT61TFG1iu
— Carry (@Carry9786) February 2, 2023
सोहैल खान ने अपने बयान में कहा कि वो शॉट ज्यादा मुश्किल नहीं था। उन्होंने सिर्फ अपने लिए रूम बनाया और आगे शॉट मार दिया। ये हार्ड लेंथ पर गेंद थी, वो कवर की दिशा में भी मार सकता था। वो एक अच्छी गेंद पर लगाया अच्छा शॉट था। इतना ही नहीं, सोहैल खान ने कहा कि उनसे अच्छे रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कहा, विराट अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन रोहित उनसे भी ज्यादा अच्छे हैं। टेक्निकल तौर पर रोहित ज्यादा बेहतर हैं। रोहित ने 10-12 साल क्रिकेट पर राज किया है।
Shaheen Afridi Wedding: शाहीन अफरीदी अपने परिवार के साथ पहुंचे कराची, 3 तारीख को होगा निकाह

Virat Kohli Latest News: विराट कोहली को लेकर सोहैल ने एक और किस्सा सुनाया, लेकिन यहां भी वो झूठ बोल गए
विराट कोहली को लेकर सोहैल खान ने कहा- एक बार कोहली मरे पास आए और कहा, नया खिलाड़ी होने के बावजूद मैं बहुत ज्यादा बोलता हूं तो इस पर मैंने उनसे कहा, बेटा जब तुम अंडर 19 खेल रहे थे मैं पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहा था। लेकिन आपको बता दें कि विराट कोहली और सोहैल खान दोनों ने ही 2008 में डेब्यू किया था।
Lekin ye Sohail Khan se cricket related questions kyu puch rhe
— Rudra Shashank (@AloneBihari2) February 2, 2023
Audacity of a man.. Sohil Khan ko koi apne yaha bhi nahi janta !!
— Shaira Noorani (@NooraniShaira) February 2, 2023
Gautam Gambhir कौन है, लोगों ने कराया याद
सोहैल खान ने गौतम गंभीर से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, मुझे नहीं लगता लोग गंभीर को सुनते होंगे या उनके पाकिस्तान को लेकर विचार क्या है उसे सुनते होंगे। मैं भी नहीं जानता गंभीर कौन है। अब इस पर लोगों ने उनकी क्लास लगाई। विराट और भारतीय फैंस उन्हें पहले ही गलियां दे रहे थे. लोगों ने कहा, गंभीर दो बार की वर्ल्डकप विनिंग टीम में रहे और महत्वपूर्ण योगदान दिया लेकिन तुम कौन हो?
Sohail Khan be like maine kab bola ye😭😭 pic.twitter.com/EYOFjF2qQN
— Sam yenti (@ILoganwa) February 2, 2023
“We want peace with our neighbours but if the Indians don’t want that then we’re not bound either,” Pakistan bowler Sohail Khan.
— Farid Khan (@_FaridKhan) February 2, 2023
He misspelled “Paisa” & wrote it “Peace.”
But I must admit this is the most arrogant beggar I ever came across.
— Aabhas Maldahiyar 🇮🇳 (@Aabhas24) February 2, 2023
meanwhile every Indian after seeing this.. pic.twitter.com/Xh8RR1MPje
— Indian Political Report (@IPR_IND) February 2, 2023
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।