Sports Budget 2023: खेलो इंडिया पर मेहरबान मोदी सरकार, खेल सेक्टर को मिले 3397.32 करोड़ रूपये: Follow LIVE Updates
Sports Budget 2023: पिछले कुछ वर्षों में भारतीय एथलीटों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी के चलते संसद में आज वित्त…

Sports Budget 2023: पिछले कुछ वर्षों में भारतीय एथलीटों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी के चलते संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश किए गए आम बजट (Union Budget 2023) में भी खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बार खेल बजट (Sports Budget) में 300 करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। खेल क्षेत्र को नए वित्त वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट में 3397.32 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बार एशियाई खेल (Asian Games 2023) में होने वाले हैं, उसके लिए भी यह बजट अहम है। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।
Click here for Full Sports Budget:
वित्त मंत्रालय ने बजट बढ़ाने के महत्व को पहचाना है, क्योंकि इस साल एशियाई गेम्स 2023 आ रहे हैं और पेरिस ओलंपिक की तैयारी भी जोरों पर है। खेलो इंडिया को 1045 करोड़ की भारी धनराशि प्राप्त हुई।
2022-23 के बजट में, खेल बजट में 358.5करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। 2021-22 में ₹2757.02 से, इसे पिछले साल ₹3062.60 करोड़ तक बढ़ाया गया था। TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के माध्यम से, एथलीटों को प्रशिक्षण में भी बड़ा बढ़ावा मिला।
खेल बजट आवंटन 2023-24:
खेलो इंडिया: 1045 करोड़ रुपये
SAI: 785.52 करोड़
राष्ट्रीय खेल संघ: 325 करोड़
राष्ट्रीय सेवा योजना: 325 करोड़
राष्ट्रीय खेल विकास कोष: 15 करोड़ रुपये
खेल बजट में कोरोना के दौरान भारी कटौती देखने को मिली थी। साल 2020-21 में खेल बजट 2826.92 करोड़ रुपये का था। 2021-22 में इसमें 230.78 करोड़ रुपये की कटौती की गई थी यानी 2021-22 में खेल बजट 2596.14 करोड़ रुपये का था, जिसे रिवाइज कर 2757.02 करोड़ रुपये का कर दिया गया था। 2021 में ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए इसमें 305.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई। पिछले साल कुल खेल बजट 3062.60 का था।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।