Sanket Sargar CWG 2022: भारत को कॉमनवेल्थ खेलों 2022 में पहला पदक दिलाने वाले संकेत को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
Sanket Sargar CWG 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को भारतीय भारोत्तोलक संकेत सरगर (Sanket Sargar) को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth…

Sanket Sargar CWG 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को भारतीय भारोत्तोलक संकेत सरगर (Sanket Sargar) को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में रजत पदक जीतने पर बधाई दी और इस ‘‘असाधारण प्रयास’’ के लिए उनकी प्रशंसा की। सरगर (21) ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। CWG 2022 जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! उनका प्रतिष्ठित रजत पदक हासिल करना राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’
Exceptional effort by Sanket Sargar! His bagging the prestigious Silver is a great start for India at the Commonwealth Games. Congratulations to him and best wishes for all future endeavours. pic.twitter.com/Pvjjaj0IGm
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022
महाराष्ट्र के सांगली जिले के सरगर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता।
मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाया। श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने 225 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
पिछली बार भारत ने भारोत्तोलन में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते थे। बता दें कि, शाम को पी गुरूराजा (61 किलो), ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (49 किलो) और एस बिंदियारानी देवी (55 किलो) भी पदक की दौड़ में होंगे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।