RR vs MI IPL 2022, Tribute to Shane Warne : 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम (Dy Patil Stadium) में मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम फ्रेंचाइजी के पहले कप्तान शेन वार्न की याद में एक इवेंट आयोजित करेगी, जिसके लिए शेन वार्न के भाई को भी आमंत्रण भेजा है।
“He’ll always live in our memories, Shane Warne.” 💗
📹: @StarSportsIndia#ForWarnie | #RoyalsFamily pic.twitter.com/Gtmw0oS65O
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 30, 2022
RR vs MI IPL 2022, Tribute to Shane Warne : शेन वार्न के भाई इस समारोह में होंगे शामिल
फ्रेंचाइजी ने कहा कि वार्न के भाई जेसन ने जयपुर की इस टीम का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस प्रोग्राम में शामिल शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचेंगे।
फ्रेंचाइजी ने विज्ञप्ति में कहा- यह शानदार होगा कि जिस स्टेडियम में वार्न ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, वहीं क्रिकेट जगत उनके सम्मान और उनके जीवन का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएगा।
विज्ञप्ति के अनुसार- फ्रेंचाइजी बताना चाहती है कि यह शोक मनाने का समय नहीं है बल्कि शानदार व्यक्ति को सम्मानित करने का मौका है और क्रिकेट के खेल में उनके कभी खत्म नहीं होने वाले योगदान को सलाम करने का।फ्रेंचाइजी ने कहा कि उनके इस जश्न को भारतीय क्रिकेट बोर्ड का समर्थन हासिल है।
यह भी देखें – IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने उठाई नियमों में बदलाव की मांग, हो चुका है विवाद
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पहनेंगे स्पेशल जर्सी – टीम के प्लेयर्स इस ख़ास मैच के लिए स्पेशल जर्सी पहनकर उतरेंगे. इस जर्सी में सभी खिलाड़ियों की कॉलर पर लिखा होगा – SW23
A special jersey, to honour a special man. #ForWarnie 💗#RoyalsFamily | #RRvMI pic.twitter.com/fE3WApOHIz
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 29, 2022
Dy Patil Stadium : डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही शेन वार्न ने उठाई थी ट्रॉफी
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली विजेता टीम है। दिवंगत शेन वार्न की कप्तानी में ही टीम ने अपना पहला और एकमात्र खिताब जीता था। आईपीएल 2008 का फाइनल मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर राजस्थान ने विनिंग ट्रॉफी उठाई थी।
#ForWarnie, on April 30, and forever. 💗
You. Us. All together. #RRvMI | #RoyalsFamily pic.twitter.com/TCXkv5pskP
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 27, 2022
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Schedule
- मैच नंबर- 44
- तारीख- 30 अप्रैल
- समय- 7:30 बजे से शुरू
- स्थान- डीवाई पाटिल स्टेडियम