Rohit Sharma Viral Video : रोहित शर्मा शुक्रवार सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। इस टेस्ट के लिए स्क्वॉड (Indian squad for England Test 2022) में शामिल अधिकतर प्लेयर्स गुरुवार ही रवाना हो गए थे। रोहित शर्मा ने आईपीएल के बाद से ही क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है, अब उनकी पहली परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज निर्णायक टेस्ट (India vs England Test 2022) में होगी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो इंग्लैंड जाने से पहले का बताया जा रहा है लेकिन ये पूरी तरह गलत है। चलिए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं।
Rohit Sharma Viral Video : वीडियो में क्या है, दावा क्या किया जा रहा है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में रोहित शर्मा काले और हरे रंग की टीशर्ट पहने हुए हैं। शर्मा ने नीले रंग की हाफ पेंट पहनी है और सर पर टोपी लगाई हुई है। वायरल वीडियो में रोहित शर्मा गली में क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे कार भी खड़ी है, और एक व्यक्ति जिसकी टीशर्ट के पीछे 38 लिखा हुआ है वह विकेट कीपिंग कर रहा है।
वीडियो में रोहित शर्मा ही नजर आ रहे हैं, लेकिन जो इस वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है वो गलत है। वीडियो अभी का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे (India vs England 2022) से पहले ब्रेक में रोहित शर्मा गली क्रिकेट खेल रहे हैं। पहले वो वीडियो देखें, फिर आपको इस दावे की सच्चाई बताते हैं।
Rohit Sharma playing gully cricket at woreli, Mumbai. pic.twitter.com/vuHLIVno6D
— Johns. (@CricCrazyJ0hns) June 14, 2022
Rohit Sharma playing gully cricket at Worli, Mumbai ahead of the England tour. pic.twitter.com/XeZrDL53ii
— Sanskruti Yadav (@SanskrutiYadav_) June 15, 2022
वीडियो की सच्चाई – ये वीडियो सही है, लेकिन ये अभी का नहीं बल्कि करीब 3-4 साल पुराना वीडियो है। कई यूजर्स ने इसी वीडियो को 2018 में भी शेयर किया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो 2019 में भी वायरल हुआ था। नीचे यही वीडियो हैं, जो 2018 में शेयर किए गए थे।
. @ImRo45 playing gully cricket in Mumbai. This really made my day❤️ Thank you so much for sharing @ritssajdeh <3 pic.twitter.com/j9IaYVIZNJ
— Diya (@TheCricketGirll) October 28, 2018

India vs England Test 2022 : सीरीज निर्णायक होगा पहला ही मैच
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम पहला मैच 1 जुलाई से खेलेगी। ये एकमात्र टेस्ट मैच है जो पिछले साल हुई सीरीज का आखिरी मैच है। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं। अगर भारत अंतिम मैच जीत जाता है या ड्रा कराने में सफल रहता है तो सीरीज भारत के नाम हो जाएगी। वहीं इंग्लैंड को सीरीज बचाने के लिए आखिरी मैच जीतना है जबकि मेजबान सीरीज अपने नाम नहीं कर सकती।
यह भी देखें – India Tour of England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट से KL Rahul हुए बाहर
Indian squad for England Test 2022 – इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
- चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)
- हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)
- रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – कप्तान
- श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)
- शुबमन गिल (Shubman Gill)
- विराट कोहली (Virat Kohli)
- आर अश्विन (Ravichandran Ashwin)
- रविंद्र जडेजा Ravindra Jadeja)
- ऋषभ पंत (Rishabh Pant) – विकेट कीपर
- श्रीकर भारत (Srikar Bharat) – विकेट कीपर
- जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
- मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
- मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)
- प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna)
- शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)
- उमेश यादव (Umesh Yadav)
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।