Rohit Sharma in IPL 2022: आईपीएल सीजन 15 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। शुरूआती 8 मैच हारकार टीम ने अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम ही नहीं बल्कि अपनी फॉर्म से भी परेशान होंगे, क्योंकि उनका बल्ला कुछ ख़ासा प्रदर्शन नहीं दिखा पाया है। मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर एक प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया गया, और उसमे भी रोहित की किस्मत ख़राब ही नजर आई।
Rohit Sharma in IPL 2022: रोहित शर्मा ने दिया चैलेंज, लेकिन लक्ष्य से चूके
दरअसल अभ्यास सत्र का एक वीडियो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। रोहित शर्मा ने बॉल थ्रोअर लेकर कहा कि वह यॉर्कर बॉल डालेंगे। लेकिन बॉल यॉर्कर तो क्या, उसके आस पास भी नहीं रहती। गेंद लगभग हाफ क्रीज पर पहला टप्पा खाकर चली जाती है। इस पर पास खड़े शख्स ने तुरंत कहा, आप चूक गए। कुछ ऐसा ही हाल रोहित शर्मा का इस सीजन आईपीएल में रहा है।
यह भी देखें – IPL 2022: गाड़ी चलाते समय नहीं बनाना चाहिए पेग, Shikhar Dhawan ने बताया कारण जिस पर छूट जाएगी आपकी हंसी- Watch Video
View this post on Instagram
रोहित शर्मा (Rohit Sharma in IPL 2022) – 16 करोड़
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है, लेकिन इस सीजन उनके टीम और ना ही उनका बल्ला कुछ कमाल दिखा पाया है। रोहित शर्मा को टीम ने 16 करोड़ रूपये में रिटेन किया था। अभी तक खेले मैचों में रोहित के बल्ले से कोई प्रभावी पारी नहीं आई है। रोहित ने अभी 8 मैचों में सिर्फ 153 रन बनाए हैं। रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए ऐसा प्रदर्शन, उसके ख़राब फॉर्म की निशानी है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की प्लेऑफ से आधिकारिक रूप से तो बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब उनका प्लेऑफ में जगह बना पाना लगभग नामुमकिन है।
- 1st Match- बनाम दिल्ली कैपिटल्स – 41 रन (32 गेंद)
- 2nd Match- बनाम राजस्थान रॉयल्स – 10 रन (5 गेंद)
- 3rd Match- बनाम केकेआर – 3 रन (12 गेंद)
- 4th Match- बनाम आरसीबी – 26 रन (15 गेंद)
- 5th Match – बनाम पंजाब किंग्स- 28 रन (17 गेंद)
- 6th Match – बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 6 (7 गेंद)
- 7th Match – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 0 रन (2 गेंद)
- 8th Match- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 39 रन (31 गेंद)