ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड एक्सीडेंट के 29 दिन बाद इंस्टाग्राम पर हुई एक्टिव, शेयर किया वीडियो
Rishabh Pant Latest News: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का मुंबई में इलाज चल रहा है, वह जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो…

Rishabh Pant Latest News: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का मुंबई में इलाज चल रहा है, वह जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर उनके चाहने वालों, परिवार और गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Rishabh Pant Gf Isha Negi) के लिए दुखदायी थी। अब पंत ठीक हो रहे हैं, और परिवार भी अपनी नार्मल जिंदगी में लौट रहा है। ईशा नेगी इंस्टाग्राम (Isha Negi) पर खूब एक्टिव रहती हैं, लेकिन एक्सीडेंट के बाद से उन्होंने इससे दूरी बना ली थी। अब करीब 29 दिन बाद ईशा इंस्टा पर सक्रीय हुई।
ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने 29 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जाने वाले साल को विदाई दे रही थी. 30 की रात तक वह एक्टिव थी. ऋषभ पंत का एक्सीडेंट 30 दिसंबर की सुबह हुआ था। इस खबर ने क्रिकेट जगत में भूचाल मचा दिया, सभी लोग उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे थे. हर कोई ऋषभ पंत से जुड़ी अपडेट लेना चाहता था।
उर्वशी रौतेला ने भी इंस्टा पर पोस्ट कर सलामती की दुआ मांगी, जिसके बाद फैंस उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी को भी सर्च करने लगे। हालांकि ईशा नेगी ने उसके बाद से सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। वह हॉस्पिटल में भी नहीं देखी गई, हालांकि वह पंत और उनके परिवार के साथ लगातार सम्पर्क में रही होगी। अब करीब एक महीने बाद जब सब ठीक हो रहा है, ईशा नेगी ने एक वीडियो का लिंक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
Rishabh Pant Gf Isha Negi: ईशा नेगी ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
ईशा नेगी ने इंस्पिरेशनल मैसेज (Inspirational Quotes) का एक डिवोशनल वीडियो शेयर किया। इसमें कुछ मैसेज थे, जैसे- दूसरों के प्रति भलाई करना कभी मत बंद करो, जो भी होता है किसी कारण से ही होता है। आदि आदि। वीडियो यहां दिया गया है।

View this post on Instagram
Rishabh Pant Latest News: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से अबतक
- 30 दिसंबर: ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ, ये खबर आग की तरह फ़ैल गई। उनकी गाड़ी को देखकर लग नहीं रहा था कि इसमें बैठा कोई बचा होगा। लेकिन समय रहते ऋषभ पंत गाड़ी से निकाल लिए गए थे।
- 31 दिसंबर: ऋषभ पंत को कोई सीरियस इंजरी नहीं हुई थी, उनके सर पर चोट आई। घुटने का लिगामेंट भी फटा।
- 31 दिसंबर: अनिल कपूर और अनुपम खैर देहरादून के हॉस्पिटल में ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे। इससे पहले उनकी मां और बहन हॉस्पिटल में पहुंच चुकी थी
- 02 जनवरी: ऋषभ पंत ने उन दो लड़कों से मुलाक़ात की, जिन्होंने उन्हें बचाया। इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
- 04 जनवरी: ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट कर देहरादून से मुंबई लाया गया। यहां वह कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट किए गए।
- 06 जनवरी: ऋषभ पंत की सर्जरी हुई।
- 14 जनवरी: ऋषभ पंत के घुटने में मूवमेंट हुई, एक्सीडेंट के बाद पहली बार वह खड़े हुए। हालांकि वह थोड़ी देर के लिए खड़े हुए।
- 16 जनवरी: एक्सीडेंट के बाद पहली बार ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया। यह पोस्ट उन्होंने अपनी जान बचाने वालों का धन्यवाद करने के लिए किया, जिसमें उन्होंने उनकी फोटो भी शेयर की।
I may not have been able to thank everyone individually, but I must acknowledge these two heroes who helped me during my accident and ensured I got to the hospital safely. Rajat Kumar & Nishu Kumar, Thank you. I’ll be forever grateful and indebted 🙏♥️ pic.twitter.com/iUcg2tazIS
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) January 16, 2023
- Rishabh Pant Latest News (27 जनवरी): अब खबर है कि ऋषभ पंत की और कोई सर्जरी नहीं होगी, उनको हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल सकती है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।