Pat Cummins Marriage: पैट कमिंस ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन
Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 1 अगस्त 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड के…

Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 1 अगस्त 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई। इस शादी में उनके कई क्रिकेटर भी शामिल हुए। चलिए आपको बताते हैं उनकी पत्नी कौन (Who is Pat Cummins Wife) है।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलने वाले पैट कमिंस के साथ सोशल मीडिया पर या मैचों के दौरान आपने उनकी गर्लफ्रेंड को देखा होगा। उनकी पत्नी का नाम बेकी बोस्टन हैं, जिनके साथ कमिंस पिछले कई समय से हैं लेकिन आधिकारिक रूप से शादी उन्होंने 1 अगस्त 2022 को रचाई और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।
यह भी देखें- Most T20 Wins as Captain: धोनी को पछाड़कर Harmanpreet Kaur बनी नंबर 1, बतौर कप्तान जीते सबसे ज्यादा मैच
View this post on Instagram
Who is Pat Cummins Wife: कौन हैं पैट कमिंस की पत्नी
बेकी बोस्टन और कमिंस पिछले साल अक्टूबर में माता पिता बने थे, जी हां शादी से पहले ही ये जोड़ा पैरंट्स बन गया था। बच्चा होने के करीब 9 महीने बाद दोनों ने शादी रचाई है।
पैट कमिंस और बेकी बोस्टन 2013 से एक साथ हैं, पहले दोनों दोस्त थे और फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। करीब 9 महीने पहले कमिंस की पत्नी बेकी ने एक बेटे को जन्म दिया।
Pat Cummins Marriage: आपको बता दें कि बेकी बोस्टन ऑस्ट्रेलिया की नहीं बल्कि इंग्लैंड की हैं। बेकी बोस्टन हालांकि अभी ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं, वह कमिंस के साथ लम्बे वक्त से सिडनी में ही रह रही हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।