Odisha Open 2022: दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nahwal) और पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) ने मंगलवार से ओडिशा के कटक में शुरू हुए ओडिशा ओपन 2022 (Odisha Open 2022) बैडमिंटन टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ओलम्पियन साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप सुपर 100 टूर्नामेंट की महिला और पुरुष एकल स्पर्धाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त थे। उनकी जगह अब अन्य खिलाड़ी ड्रॉ में प्रवेश कर चुके हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
Odisha Open 2022: साइना ने नहीं बताई वजह, कश्यप चोटिल
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने ओडिशा ओपन (Odisha Open 2022) से हटने का फैसला क्यों लिया। हालांकि, उनके पति पी. कश्यप (Parupalli Kashyap) ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह चोट की वजह से टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने मार्च-अप्रैल तक कोर्ट पर लौटने की उम्मीद जताई है। दिसंबर में हैदराबाद में ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन को पिंडली में चोट लग गई थी।
यह भी देखें- Rising Indian Badminton Star: 10 दिनों में 2 ओलंपियन को मालविका बंसोड़ ने दी टक्कर, जानिए क्या बोली स्टार खिलाड़ी
इंडिया ओपन में मालविका बंसोड़ से मिली हार
साइना नेहवाल को हाल ही में आयोजित बीडब्ल्यूएफ इंडिया ओपन (India Open) के दूसरे दौर में युवा शटलर मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी. मालविका बंसोड़ ने इंडिया ओपन (India Open) में 13 जनवरी को अपने आदर्श 2012 ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साइना को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-9 से पराजित किया था. अन्य प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में नागपुर की होनहार खिलाड़ी मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) और अश्मिता चालिहा महिला एकल में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगी।