Neeraj Chopra Gold Medal: गोल्डन बॉय नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने देश के नाम एक और गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने Kourtane Games में 86.69 मीटर का थ्रो (Throw) फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन टोक्यो ओलम्पिक से पहले उनके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। टोक्यो के बाद नीरज का ये पहला स्वर्ण पदक है, जबकि उनके करियर का ये सातवां स्वर्ण (Neeraj’s Total Gold Medals) पदक है। नीचे उनके द्वारा जीते सभी स्वर्ण पदक की लिस्ट दी गई है।
Neeraj Chopra Gold Medal : नीरज का पहला ही थ्रो गोल्डन
नीरज चोपड़ा ने पहला थ्रो 86.69 मीटर का फेंका था। स्लीपी ट्रैक होने के चलते वह अपने तीसरे थ्रो में बुरी तरह गिर भी गए थे। सिर्फ वही नहीं बल्कि एक अन्य खिलाड़ी भी अपने थ्रो के वक्त स्लिप हो गया था। पहले थ्रो के बाद अगले दोनों थ्रो नीरज चोपड़ा ने फ़ाउल किए, जो काउंट नहीं किए जाते। नीरज चोपड़ा के पहले सफल प्रयास की दूरी को अन्य कोई खिलाड़ी नहीं पार कर पाया। नीरज चोपड़ा ने अपने नाम एक और गोल्ड मेडल कर लिया।
त्रिनिदादी टोबैगोई के केशोर्न वाल्कॉट दूसरे नंबर पर रहे, उन्होंने पहला थ्रो 86.64 मीटर का फेंका था। दूसरा थ्रो उनका इससे भी कम 83.78 मीटर का था।

Neeraj Chopra🌟 Silver earlier this week with a national record, a GOLD now. Solid comeback from the Olympian 💪 🇮🇳 #KuortaneGames | #Athletics
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 18, 2022
Neeraj Chopra Total Gold Medal : नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल की लिस्ट
1 – World Junior Championship
2016 Bydgoszcz – Gold
2 – South Asian Games
2016 Guwahati/Shillong – Gold
3 – Asian Championships
2017 Bhubaneshwar – Gold
4 – Commonwealth Games
2018 Gold Coast – Gold
5 – Asian Games
2018 Jakarta – Gold
6 – Olympic Games
2020 Tokyo – Gold
7 – Kuortane Games
2022 Kuortane Games – Gold
Neeraj Chopra Medals
Nasty slip for Neeraj Chopra on a very slippery runway at the Kuortane Games. He seems ok though. pic.twitter.com/6Zm0nlojkZ
— jonathan selvaraj (@jon_selvaraj) June 18, 2022
Neeraj Chopra Gold Medal : कुछ दिन पहले तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके थे नीरज
टोक्यो ओलम्पिक के करीब 8 महीने बाद नीरज चोपड़ा ने वापसी की, तो अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने Paavo Nurmi Games में 89.30 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंका था, हालांकि वह स्वर्ण पदक नहीं जीत सके थे। वह दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन उन्होंने अपना पिछला नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जो 87.58 मीटर का था।
खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।