Mumbai Indians Owner: मुकेश और नीता अम्बानी बने नाना नानी, बेटी ने दिया जुड़वाँ बच्चों को जन्म
Mumbai Indians Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI Team) और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अम्बानी…

Mumbai Indians Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI Team) और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अम्बानी के घर किलकारी गूंजी है। मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी नाना नानी बन गए हैं, उनकी (Mukesh and Nita Ambani Daughter) बेटी ईशा अम्बानी ने दो जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है।
परिवार की तरफ से ये जानकारी दी गई और बताया कि 19 नवंबर को ईशा ने जुड़वाँ बक्कजों को जन्म दिया, जिसमे एक बेटा और एक बेटी है। स्टेटमेंट में कहा गया- ईशा और आनंद पीरामल (Isha Ambani Husband) को ट्विन्स बेबी हुए हैं और मां ईशा के साथ उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया है।

ईशा के पति आनंद पीरामल के माता-पिता की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया- जुड़वां बच्चों के आने की सूचना देते हुए बहुत खुशी हो रही है। सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं। ये उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फेज़ है।
KL Rahul Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी ने शादी को एक बार फिर दिया अपडेट, जल्दी लेंगे साथ फेरे
Mumbai Indians Owner:

2018 में हुई ईशा और आनंद की शादी
2018 में ईशा अम्बानी की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई थी। आनंद बिज़नेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय के बेटे हैं। दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शुमार मुकेश अम्बानी और आनंद की शादी सबसे महंगी शादियों में शुमार है। इस शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें