MS Dhoni in Dubai: साक्षी और हार्दिक पंड्या के साथ दुबई में पार्टी, देखें एमएस धोनी की लेटेस्ट फोटो: See Pics
MS Dhoni in Dubai: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान (CSK Captain 2023) महेंद्र सिंह धोनी अभी दुबई में हैं। वह शुक्रवार शाम…

MS Dhoni in Dubai: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान (CSK Captain 2023) महेंद्र सिंह धोनी अभी दुबई में हैं। वह शुक्रवार शाम को एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए, जिसमें उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी शामिल थे।
अभी कुछ दिन पहले (19 नवंबर) को साक्षी ने भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उसके बाद धोनी और साक्षी दुबई पहुंचे थे। जबकि हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज में बतौर कप्तान शामिल थे। पांड्या 23 नवंबर को न्यूजीलैंड से मुंबई पहुंचे थे, जहाँ घर पहुंचकर उन्होंने आने बेटे के साथ फोटो शेयर की थी।

IPL 2023: 26/11 हमले के बाद बदल गया आईपीएल, पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी नहीं ले पाता हिस्सा ! Check Out
MS Dhoni in Dubai: धोनी ने दुबई में किया दोस्त का जन्मदिन सेलिब्रेट
धोनी एक फ्रेंड के जन्मदिन में शामिल हुए, जो दुबई में ही सेलिब्रेट किया गया. धोनी सफ़ेद रंग की टीशर्ट पहने दिख रहे हैं। इस फोटो में आप देखोगे कि हार्दिक पांड्या भी वहां खड़े हैं और जिनका जन्मदिन है उन्हें केक खिला रहे हैं। साक्षी धोनी भी वहां मौजूद है. जैसा आप जानते हो कि धोनी अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेतले हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं।


MS Dhoni in Dubai: CSK Captain 2023: आईपीएल के अगले सीजन खेलेंगे अंतिम आईपीएल ?
एमएस धोनी आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनकर खेलेंगे। पिछले सीजन उन्होंने कप्तानी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को दी थी, लेकिन असफल प्रदर्शन के बाद धोनी ने खुद कप्तानी वापस ले ली थी। अब धोनी अगले साल भी कप्तान बनकर खेलेंगे और ऐसे खिलाड़ी की तालाश करेंगे जो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर सके। धोनी 2019 के बाद पहली बार सीएसके के होम ग्राउंड पर खेलेंगे, जिसकी पुष्टि उन्होंने भी कर दी है। 41 साल के धोनी का अगला आईपीएल बतौर प्लेयर अंतिम आईपीएल हो सकता है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।