MS Dhoni Birthday: धोनी के 41वें जन्मदिन पर फैंस ने दिया ‘माही’ को खास तोहफा, देखें तस्वीर
MS Dhoni Birthday: भारतीय फैंस एमएस धोनी (MS Dhoni) को मैदान पर खेलते हुए देखना बेहद पसंद करते हैं। क्योंकि ये खिलाड़ी…

MS Dhoni Birthday: भारतीय फैंस एमएस धोनी (MS Dhoni) को मैदान पर खेलते हुए देखना बेहद पसंद करते हैं। क्योंकि ये खिलाड़ी मुकाबले के दौरान अलग ही अंदाज में खेलता है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास बेशक ले लिया हो। लेकिन फैन्स के दिलों पर वह आज भी राज करते हैं। इस खिलाड़ी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके भी दिए हैं। बता दें कि, धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने साल 2011 वर्ल्ड कप (World Cup 2011) अपने नाम किया था। इस जीत के बाद भारतीय लोगों ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in
गौरतलब है कि, धोनी गुरुवार यानी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इसी बीच उनके इस जन्मदिन पर उनके फैन्स ने उन्हें शानदार तोहफा दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान के 41वें जन्मदिन पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में उनके फैन्स ने 41 फीट ऊंची उनकी एक तस्वीर लगाए है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सब लोग इस फोटो को काफी ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं।
41 feet cutout of MS Dhoni for his 41st birthday in Vijaywada District. pic.twitter.com/bj9JFa4EeL
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2022
MS Dhoni Birthday: बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 बेहद ख़राब रहा था। इस दौरान टीम की तरफ से टूर्नामेंट की शुरुआत से ही ख़राब प्रदर्शन देखने के लिए मिला था। ये सीजन भले ही खराब गया हो लेकिन धोनी ने फिर भी अपने बल्ले से रन रुकने नहीं दिए। इस सीजन उनके बल्ले से आईपीएल के 14 मुकाबलों में 123 के स्ट्राइक रेट से 232 रन निकले थे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।