MI vs KKR IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने फाइव विकेट हॉल (Jasprit Bumrah 5 Wickets) किया। बुमराह ने अपने आईपीएल का सबसे प्रदर्शन किया और सभी गेंदबाजों में ये टॉप 5 में शामिल हो गया।
MI vs KKR IPL 2022: बुमराह ने डाला इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्पेल !
जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2022 अभी तक कुछ ख़ास नहीं रहा था। वह जिस घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं सीजन में पहली बार उनका वो अंदाज केकेआर के खिलाफ देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह ने कुल 5 बल्लेबाजों को आउट किया। ये उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।
जसप्रीत बुमराह ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया और अपने 4 ओवरों में मात्र 10 रन दिए। उन्होंने पारी का अंतिम ओवर डाला, इस ओवर में सामने रिंकू सिंह थे जिन्होंने शुरूआती 5 गेंदों में कोई रन नहीं बनाए। अंतिम गेंद पर उन्होंने दौड़कर एक रन लिया।
Jasprit Bumrah 5 Wickets : बुमराह ने कोलकाता के इन 5 बल्लेबाजों को किया आउट
जसप्रीत बुमराह ने फाइव विकेट हॉल किया। उन्होंने पारी के 18वें और अपने तीसरे ओवर में ही 3 विकेट चटकाए थे। उन्होंने इस ओवर में शेल्डन जैकसन, पेट कमिंस और सुनील नारायण को आउट किया था। नीचे वो पांच बल्लेबाजों की लिस्ट, जिन्हे बुमराह ने अपना शिकार बनाया।
- नितीश राणा (43)
- आंद्रे रसेल (9)
- शेल्डन जैकसन (5)
- पेट कमिंस (0)
- सुनील नारायण (0)
यह भी देखें – IPL 2022: सूर्यकुमार यादव पूरे सीजन से हुए बाहर, गुजरात के खिलाफ हुए थे चोटिल
Best figures in IPL : आईपीएल इतिहास का सबसे शानदार स्पेल (टॉप फाइव)
- 6/12 Alzarri Joseph MI v SRH 2019
- 6/14 Sohail Tanvir RR v CSK 2008
- 6/19 Adam Zampa RPS v SRH 2016
- 5/5 Anil Kumble RCB v RR 2009
- 5/10 Jasprit Bumrah MI v KKR 2022
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders : मुंबई इंडियंस हारी, लेकिन जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ़ द मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 117 रनों पर सिमट गई। मुंबई 52 रनों से हार गई, लेकिन जसप्रीत बुमराह को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें