KL Rahul Wife Athiya Shetty: लहंगा था बड़ा महंगा, आथिया शेट्टी की ड्रेस को बनाने में लगे 400 दिन, जानें खासियत
KL Rahul Wife Athiya Shetty: क्रिकेटर लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी अब शादी के बंधन में बंध गए हैं, दोनों एक दूसरे…

KL Rahul Wife Athiya Shetty: क्रिकेटर लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी अब शादी के बंधन में बंध गए हैं, दोनों एक दूसरे के हो गए हैं। 23 जनवरी (KL Rahul Athiya Shetty Merriage) को दोनों ने साथ फेरे लिए, जिसके बाद दोनों मीडिया के सामने फोटोज के लिए आए। ब्लश पिंक रंग के लहंगे में आथिया, क्रीम रंग की शेरवानी में राहुल की जोड़ी खूबसूरत लग रही थी। इसके बाद लोग आथिया की ड्रेस की कीमत (Bridal Lehenga Price) और इसके बारे में जानकारी जानने को इच्छुक नजर आए। चलिए आपको उनकी ड्रेस के बारे में मिली कुछ जानकारी के बारे में बताते हैं।
आथिया शेट्टी का लहंगा अनामिका खन्ना ने तैयार किया। आथिया शेट्टी एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, उनके पिता अभिनेता है तो जाहिर है कि वह फैशन को अच्छी तरह से समझती है और उनका फैशन सेन्स भी अच्छा है। इसको देखते हुए डिजाइनर ने दुल्हन की ड्रेस तैयार की। खन्ना ने सिल्क और जाली कंबाइन करते हुए ब्लश पिंक कलर का लहंगा तैयार किया।

Vogue India से बात करते हुए आथिया शेट्टी के लहंगे को डिजाइन करने वाली (Anamika Khanna Fashion Designer) ने कहा- मुझे लगता है कि ऑउटफिट बनाने में मेरी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन खुद आथिया शेट्टी ही रही। मैं उन पर्सनल स्टाइल को समझने की कोशिश कर रही थी। हम दोनों ने मिलकर इस पर काम किया, बातचीत की और इसे बनाने का जो सफर रहा वो शानदार रहा।
यह भी देखें- Shubman Gill Century: न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ शुबमन गिल का रिकॉर्ड शतक, IND vs NZ सीरीज में किया ऐतिहासिक प्रदर्शन
Athiya Shetty Lehenga: आथिया शेट्टी के लहंगे को बनाने में लगे 400 से अधिक दिन
जो लहंगा आथिया शेट्टी ने शादी के दिन पहना था, उसे तैयार करने में 400 दिन से भी ज्यादा का समय लगा था यानी एक साल से भी अधिक। काफी मेहनत और बारीक कारीगरी के बाद ये ट्रेडिशनल लहंगा तैयार हुआ।
यह भी देखें- Shadab Khan Wife: पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान की हुई शादी, कोच की बेटी के साथ निकाह, पत्नी ने ये रखी सबसे पहली शर्त
Athiya Shetty Bridal Lehenga: दुल्हन आथिया शेट्टी के लहंगे पर बांस से जरी का काम किया गया। लहंगे के ऊपर आथिया ने जो दुप्पटा लिया था, वो ऑर्गेंजा सिल्क से बना था। आथिया शेट्टी के इस लहंगे की कीमत कितनी थी, अभी इसकी जानकारी नहीं पता चल सकी है।
View this post on Instagram
KL Rahul Wife Athiya Shetty: आईपीएल के बाद होगी रिसेप्शन पार्टी
लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी की शादी हो गई, इसमें क्रिकेट जगत के कई स्टार शामिल हुए लेकिन फिर भी बड़े नाम शादी में नहीं पहुंचे। शादी के बाद आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी। इस पार्टी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के बड़े नाम शामिल होंगे। रिसेप्शन में धोनी, विराट, रोहित, सचिन आदि की फैमिली और बॉलीवुड जगत से शाहरुख़ खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन आदि की फैमिली शामिल हो सकती है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।