KL Rahul Wedding: Athiya Shetty खुद को रखती हैं फिट, रोजाना फॉलो करती हैं ये डाइट प्लान और वर्कआउट- Check Out
KL Rahul Wedding: भारतीय टीम (Team India) के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी…

KL Rahul Wedding: भारतीय टीम (Team India) के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। जहां 23 जनवरी को ये कपल (Athiya Shetty and KL Rahul) सात फेरे लेगा। दरअसल ये शादी आथिया के पिता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के खंडाला वाले फॉर्म हाउस पर होगी। जैसे-जैसे ये शादी करीब आ रही है वैसे ही लोग आथिया शेट्टी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। बता दें कि, आथिया खुद को फिट रखने के लिए रोजाना स्पेशल वर्कआउट (Athiya Shetty Workout) और डाइटप्लान फॉलो करती हैं। इससे जुड़ी तस्वीरें (Athiya Shetty Photos) वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

आथिया अपनी पूरी नींद लेने की कोशिश करती हैं। इसके लिए वो रात में जल्दी सो जाती है और फिर सुबह जल्दी उठकर अपने आपको रोजाना तरोताजा रखती हैं। साथ ही केएल राहुल की दुल्हनिया रोजाना खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करती हैं।
यह भी पढ़ें: KL Rahul Wedding: गजब का है आथिया शेट्टी का फैशन सेंस, इन 10 फोटोज से होगा प्रूफ

उन्हें रोजाना चैलेंजिंग एक्टिविटी करना बेहद पसंद है। इस दौरान वो मार्शल आर्ट्स, पैदल चलना जैसे काम करती रहती हैं। बता दें कि, आथिया हेल्दी बॉडी के साथ हेल्दी माइंड में विश्वास करती हैं।

वो हफ्ते में 5 दिन जिम जाती हैं और हॉलिस्टिक हेल्थ गोल अचीव करने में विश्वास करती हैं। इसका मतलब है कि, वो आए दिन खुद को फिट रखने की कोशिश करती हैं। अपनी बॉडी की क्षमता के अनुसार ही वो अपने वर्कआउट में बदलाव करती रहती हैं। उन्हें नैचुरल रिदम के साथ वर्कआउट करना पसंद है।

वर्कआउट के साथ आथिया योगा भी करती है, जिस कारण वो अपनी बॉडी को ज्यादा से ज्यादा फ्लैक्सिबल बनाए रखती हैं। इसके साथ ही योग उनकी स्टेबिलिटी और बैलेंस को बनाए रखने में मदद भी करता है।

जिम और योग के अलावा आथिया मेडिटेशन भी करती है। वो शक्कर खाने से बचती है, जिस कारण वो घर का बना खाना खाती है और नारियल पानी पीती हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।