KL Rahul Wedding: पिता सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, सिंपल तरीके से होगी राहुल और आथिया की शादी: Check Out
KL Rahul Wedding: क्रिकेटर लोकेश राहुल आथिया शेट्टी के साथ शादी रचाएंगे। आथिया के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty)…

KL Rahul Wedding: क्रिकेटर लोकेश राहुल आथिया शेट्टी के साथ शादी रचाएंगे। आथिया के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने हाल में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आथिया और राहुल अपनी शादी (KL Rahul and Athiya Shetty Marriage) सिंपल तरीके से चाहते हैं, और हम ऐसा ही करेंगे।
क्रिकेटर लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई क्रिकेट दौरों पर भी आथिया राहुल के साथ गई, वह आईपीएल से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मैचों में राहुल एंड टीम को सपोर्ट करने पहुंचती है। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने शादी को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि ये सिंपल तरीके से होगी। आइए आपको बताते हैं एक्टर सुनील शेट्टी ने क्या कुछ कहा।
KL Rahul Wedding: शादी को लेकर बोले सुनील शेट्टी
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी से जब शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- वो हमारी लड़की है, हम चाहते हैं कि उसकी शादी हो, उनका घर बसे। मैं चाहता हूं कि उनके बच्चे भी हो, एक अच्छी पारिवारिक जिंदगी बिताए। ये सब होगा। लेकिन मुझे लगता है कि एक अपने देश के लिए खेल रहा है, मेरी बेटी अपना काम कर रही है। तो जब ये होगा तब हो जाएगा।
वो जोड़ा इसे (KL Rahul and Athiya Shetty Marriage) छोटे तरीके से चाहता है। जो बहुत साधारण हो और जिसमे सिर्फ परिवार के सदस्य हो। यही उनका विज़न है, और माता पिता होने के नाते हम उनकी ख़ुशी के लिए ही सबकुछ करेंगे।

IND vs NZ ODI: लोकेश राहुल ने क्रिकेट से लिया है ब्रेक
लोकेश राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ब्रेक लिया है, वह और अक्षर पटेल दोनों ने शादी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से ब्रेक लिया हुआ है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।