ICC Men’s Player of the Month: जॉनी बेयरस्टो बने महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शानदार रहा था प्रदर्शन

ICC Men’s Player of the Month: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने जून 2022 (June 2022) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का…

ICC Men's Player of the Month: Jonny Bairstow बने महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
ICC Men's Player of the Month: Jonny Bairstow बने महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

ICC Men’s Player of the Month: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने जून 2022 (June 2022) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरूस्कार जीता है। उनका मुकाबला उनके साथी जो रुट और न्यूजीलैंड के डेरियल मिचेल के साथ था। दोनों को पछाड़ बेयरस्टो ने इसे अपने नाम किया। खेल की खबरों (Sports Latest News) के लिए Hindi.InsideSport।

Jonny Bairstow – जॉनी बेयरस्टो ने जून में किया था शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो प्लेयर ऑफ़ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए थे। उनकी टक्कर उनके हमवतन जो रुट और न्यूजीलैंड के डेरियल मिचेल के साथ थी। बेयरस्टो ने दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ अवार्ड अपने नाम किया।

बेयरस्टो ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। बेयरस्टो ने 78.80 की एवरेज से कुल 394 रन बनाए। बेयरस्टो ने 2 शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा था।

यह भी पढ़ें – T20 World Cup 2022: Rishabh Pant को मिली ICC T20 वर्ल्ड कप के प्रोमो में जगह, देखें वीडियो

ICC Men’s Player of the Month June 2022 : रुट और डेरियल मिचेल का प्रदर्शन

कीवी बल्लेबाज डेरिएल मिचेल ने इंग्लैंड के खिलाफ जून में टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड बल्लेबाजी की। मिचेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 107.60 की शानदार एवरेज से 538 रन बनाए थे। इसमें उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक आए थे।

Player of the Month, Jonny Bairstow News

जो रुट न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज थे, उन्होंने 99 की एवरेज से 396 रन बनाए। इस सीरीज में जो रुट ने 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा था। लॉर्ड्स में उन्होंने 115 रनों की मैच विनिंग पारी भी खेली थी, रुट ही इस सीरीज में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर

Share This: