IPL 2022 Auction: ऑक्शन के पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर लगाई जाएगी बोली, Shreyas Iyer, Warner, Rabada, Dhawan और 6 अन्य शामिल
IPL 2022 Auction: आखिकार इंतज़ार ख़तम हुआ, आईपीएल 2022 की नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) अब कुछ ही घंटे दूर है। आईपीएल…

IPL 2022 Auction: आखिकार इंतज़ार ख़तम हुआ, आईपीएल 2022 की नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) अब कुछ ही घंटे दूर है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नीलामी के पहले दिन 600 में से केवल 161 खिलाड़ियों पर बोली लगवाने का फैसला किया है। आईपीएल मेगा ऑक्शन शनिवार को 10 मार्की खिलाड़ियों के साथ खुलेगी जिसमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), डेविड वार्नर (David Warner), शिखर धवन (Shikar Dhawan), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और 6 अन्य शामिल हैं जिन पर सबसे पहले बोलियाँ जगाई जाएगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
IPL 2022 Auction: नीलामी के पहले दिन कितने खिलाड़ियों पर लगायी जाएगी बोली?
नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) का पहला दिन 10 खिलाड़ियों के मार्की सेट के साथ शुरू होगा। इन सेट में लगभग हर फ्रेंचाइजी के द्वारा माने गए मोस्ट वांटेड प्लेयर्स के नाम शामिल हैं।
पहले सेट में शामिल होंगे: आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डी कॉक, शिखर धवन, फाफ डुप्लेसिस, श्रेयस अय्यर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद शमी और डेविड वार्नर।
Permutations, combinations, strategies – #KingKohli knows the importance of the #TATAIPLAuction!
Get expert commentary & all the buzz from the mega auction, by tuning into the 🏠 of all #TATAIPL updates:
Star Sports Network & Disney+ Hotstar | Feb 12-13, 11 AM onwards pic.twitter.com/9pIKpPMJuB
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2022
IPL 2022 Auction: नीलामी प्रक्रिया क्या होगी?
- 10 खिलाड़ियों के एक बड़े समूह के साथ नीलामी शुरू की जाएगी।
- इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को उनकी विशेषता के आधार पर अलग-अलग सेटों में बांटा गया है।
- ऑक्माशन में मर्की सेट सहित कुल 62 सेट हैं।
- मार्की सेट के बाद विशेषज्ञता के आधार पर कैप्ड खिलाड़ियों का एक पूरा दौर होगा – बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज
- आईपीएल नीलामी डे 2: नीलामी क्रम में अनकैप्ड खिलाड़ियों का अंतिम सेट होगा।
- 2018 में पिछली मेगा नीलामी के विपरीत, आईपीएल ने इस बार राइट टू मैच विकल्प नहीं रखने का फैसला किया है।
- इस नीलामी में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी अफगानिस्तान की 17 वर्षीय नूर अहमद हैं। और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी टी20 के दिग्गज गेंबाज़ इमरान ताहिर हैं। वह 2021 संस्करण में विजयी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे और वर्तमान में 43 वर्ष के हैं।
- शनिवार को केवल 161 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। दूसरे दिन की शुरुआत क्विक कोट प्रक्रिया के साथ होगी।
IPL 2022 Auction: क्विक कोट प्रक्रिया क्या है?
क्विक कोट प्रक्रिया केवल नीलामी के दूसरे दिन यानी रविवार को लागू होगी। इस में नीलामी के पहले दिन के अंत में, फ्रेंचाइजी को बचे हुए खिलाड़ियों में से उन खिलाड़ियों को नामित करना होगा, जिनमें वे रुचि रखते हैं। अगले दिन उन्ही खिलाड़ीयो पर बोलियाँ लगायी जाएंगी। इस प्रक्रिया को फिर से दोहराया जा सकता है यदि कोई फ्रैंचाइज़ी किसी अनपेड खिलाड़ी को नामांकित करना चाहती है।
IPL 2022 Auction: आईपीएल 2022 की नीलामी कब और कहां है?
विभिन्न रिपोर्टों के विपरीत, शनिवार और रविवार को आईपीएल नीलामी दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को नीलामी हॉल में 11:00 बजे तक पहुचना होगा। कल 15 साल में यह 5वीं मेगा आईपीएल नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) होने जा रही है। आईपीएल 2022 नीलामी बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में होगी। नीलामी का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।स्टार स्पोर्ट्स 8 नेटवर्क चैनलों पर 5 भाषाओं में नीलामी का लाइव प्रसारण करेगा। 10 टीमों ने कुल 33 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया है। इसका मतलब है कि आईपीएल नीलामी में 217 स्लॉट उपलब्ध हैं। रिटेन किए गए 33 खिलाड़ियों में से 10 विदेशी हैं और 5 अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें