Indian Cricketers Wives: संजना गणेशन, अनुष्का, रितिका से लेकर साक्षी, जानिए भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों की एजुकेशन
Indian Cricketers Wives: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), एंकर संजना (Sanjana Ganesan), आदि नाम हैं, जो ना सिर्फ क्रिकेटर होने के कारण बल्कि…

Indian Cricketers Wives: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), एंकर संजना (Sanjana Ganesan), आदि नाम हैं, जो ना सिर्फ क्रिकेटर होने के कारण बल्कि अपने प्रोफेशन की वजह से लोकप्रिय हैं। लेकिन धनश्री वर्मा, रितिका सजदेह, एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी आदि नाम (Indian Cricketers Wife Name) हैं जो अपने क्रिकेटर्स पति होने के चलते मीडिया की खबरों में छाई रहती है। हम आपको भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों के प्रोफेशन/एजुकेशन क्वालिफिकेशन (Indian Cricketers Wife Profession) के बारे में आपको बताते हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
Indian Cricketers Wives:

चलिए शुरुआत करते हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि (Sachin Tendulkar Wife Anjali) से। अंजलि तेंदुलकर पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने मेडिकल में ग्रेजुएट की है।

एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों में शुरुआत से अपने पति और टीम को चियर्स करते हुए नजर आती हैं। साक्षी धोनी ने औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है, वह पहले इसी प्रोफेशन में जॉब भी करती थी।
यह भी पढ़ें – इमरान खान ने क्यों पहनी थी टाइगर वाली टीशर्ट, Babar Azam एंड प्लेयर्स क्यों रखते हैं अपने पास नेशनल फ्लैग, जानिए कारण
संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) बतौर एंकर काफी लोक्रपिय रही हैं, लेकिन जब से उन्होंने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से शादी की है लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। संजना गणेशन ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह (Rohit Sharma Wife Ritika) मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के हर मैच में अक्सर स्टेडियम में नजर आती है। रितिका सजदेह ने बतौर स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर काम किया है, वह ग्रेजुएट हैं।
Indian Cricketers Wife Profession, Indian Cricketers Wife Name
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बॉलीवुड में कई हिट मूवी की हैं, लोग उनको उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानते हैं। अनुष्का शर्मा ने आर्ट्स से ग्रेजुएट की है। अनुष्का ने इकॉनमी से अपनी मर्स्टर की डिग्री से कम्पलीट की है।
युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने अपनी स्कूलिंग रेडब्रिज, लंदन से की है। प्रोफेशनली हेजल कीच एक्ट्रेस हैं, 18 साल की उम्र में मुंबई आई हेजल ने मॉडलिंग शुरू की, यहीं से उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। हालांकि अब हेजल फिल्मों में काम नहीं करती।
भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नूपुर नागर नॉएडा से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढाई की। नूपुर ने नॉएडा में ही मल्टीनेशनल कंपनी में अपनी पढाई पूरी कर जॉब शुरू कर दी। शादी के बाद नूपुर जॉब नहीं करती।