पृथ्वी शॉ का फिर टूटा दिल, दूसरी गर्लफ्रेंड से भी हुआ ब्रेअकप !

Prithvi Shaw Breakup: पृथ्वी शॉ की तथाकथित गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया (Prithvi Shaw Gf Nidhi Tapadia) ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी स्टोरी शेयर…

Prithvi Shaw Breakup: का फिर टूटा दिल, दूसरी गर्लफ्रेंड से भी हुआ ब्रेअकप
Prithvi Shaw Breakup: का फिर टूटा दिल, दूसरी गर्लफ्रेंड से भी हुआ ब्रेअकप

Prithvi Shaw Breakup: पृथ्वी शॉ की तथाकथित गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया (Prithvi Shaw Gf Nidhi Tapadia) ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी स्टोरी शेयर की, जो दोनों के बीच रिश्ते में आई खराबी की ओर इशारा करती है। पृथ्वी शॉ अभी भारतीय टी20 स्क्वॉड के साथ है, जो न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज (IND vs NZ T20 Series) खेल रही है।

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ओर निधि तापड़िया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसी मीडिया में ख़बरें थी। हालांकि हवा यूं ही नहीं थी, पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ निधि तापड़िया के साथ फोटो आदि शेयर कर रहे थे। दोनों डांडिया पर भी साथ नजर आए, उसके बाद नए साल पर दोनों ने एक साथ सेलिब्रेट किया। पृथ्वी शॉ ने जब रणजी में 300 रनों की पारी खेली थी, तब भी निधि ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी वीडियो शेयर की थी। उसके बाद एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था- कोशिस करने वालों की हार नहीं होती।

Prithvi Shaw
Prithvi Shaw

यह भी देखें- सांप के काटने से भाई की मौत, पिता को भी छोटी उम्र में खोया, आज वर्ल्डकप फाइनल में खेलने उतरेगी, संघर्षों से भरा रहा क्रिकेटर अर्चना देवी का जीवन

Nidhi Tapadia Prithvi Shaw: टूट गई निधि और पृथ्वी शॉ की दोस्ती ?

लेकिन शायद अब इस रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। निधि ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जो उनकी फोटो ही थी लेकिन बैकग्राउंड गाने में उन्होंने पंजाबी गाना लगाया जो एक ब्रेअकप सांग (Punjabi Breakup Song) है। आपको बता दें कि इससे पहले एक फोटो थी, जिस पर पृथ्वी शॉ ने कमेंट किया था। ये कमेंट मीडिया की सुर्खियां भी बना। दरअसल एक पोस्ट में निधि ने कैप्शन लिखा – प्यार से लोग मुझे लैला बुलाते हैं। इस पर पृथ्वी ने कमेंट किया, कौन है ये दोस्त लोग? इस पर निधि ने लिखा- वही लोग जो कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर पृथ्वी शॉ ने लाइक भी किया था, लेकिन अब वो लाइक नहीं है।

Nidhi Tapadia Instagram
Nidhi Tapadia Instagram

यह भी देखें- IND vs NZ: छक्कों के शतक के करीब सूर्यकुमार यादव, छोड़ सकते हैं पोलार्ड और राहुल को पीछे

पृथ्वी शॉ और निधि ने किया एक दूसरे को अनफॉलो

पृथ्वी शॉ पहले निधि के ज़्यादगार पोस्ट को लाइक करते थे। अभी दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। निधि तापड़िया के अभी एक लाख 8 हजार फॉलोअर हैं। वह खुद 88 लोगों को फॉलो करती हैं, लेकिन उस लिस्ट में अब पृथ्वी शॉ नहीं है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के 1.6 मिलियन फॉलोअर हैं, वह 263 यूजर्स को फॉलो करते हैं, उनकी इस लिस्ट में निधि तापड़िया का नाम नहीं है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Share This: