IND vs BAN 2nd ODI Highlights: रोहित की दिलेरी पर भारी पड़ी मेहदी हसन की पारी, भारत ने गंवाई सीरीज, जानिए कैसा रहा मुकाबला
IND vs BAN 2nd ODI Highlights: बांग्लादेश (Bangladesh) ने भारत (India) को दूसरे मैच में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। दूसरा…

IND vs BAN 2nd ODI Highlights: बांग्लादेश (Bangladesh) ने भारत (India) को दूसरे मैच में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा, अंतिम गेंद तक चले इस मैच में बांग्लादेश ने बाजी मारी। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मेहदी हसन की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य रखा। अंतिम गेंद तक संघर्ष करती टीम 266 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 5 रन से मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 में अजेय बढ़त बनाई।
प्लेयर ऑफ़ द मैच: मेहदी हसन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए, इस पारी की बदौलत ही बांग्लादेश 272 तक पहुंच सका। बांग्लादेश ने अपने 6 विकेट 69 रन पर गवा दिए थे, लेकिन मेहदी हसन ने महमुदुल्लाह के साथ मिलकर पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया था। गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए। मेहदी हसन को इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए विराट कोहली और शिखर धवन बतौर सलामी जोड़ी के रूप में उतरे। रोहित चोटिल होने के चलते पारी की शुरुआत नहीं कर सके। विराट कोहली ने चौके के साथ मैच की शुरुआत की, लेकिन 5 रन के स्कोर पर दूसरे ही ओवर में चलते बने। इसके बाद शिखर धवन भी जल्दी आउट हो गए, धवन 8 रन बनाकर तीसरे ओवर में आउट हुए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को धीमे आगे बढ़ाया, लेकिन शाकिब अल हसन ने इस जोड़ी को भी जल्दी तोड़ दिया। वाशिंगटन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
लोकेश राहुल से उम्मीद थी, लेकिन वो भी सिर्फ 14 रन बनाकर एलबीडबल्यू आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला। अक्षर पटेल ने शुरुआत से ही अटैकिंग मोड में शॉट्स लगाए, श्रेयस अय्यर ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने 102 गेंदों में 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अय्यर को मेहदी हसन ने आउट करवाया। इसके बाद अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसे पूरा करते ही वह आउट हुए। पटेल ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 56 गेंदों में 56 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर (7), दीपक चाहर (11) भी कुछ ख़ास नहीं कर सके।
आठवें नंबर पर रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आए। शर्मा इस स्थिति में आए थे, जहां क्रीज पर सेट होने का समय नहीं था। रोहित शर्मा ने अच्छे शॉट्स लगाए, बड़े बड़े छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने अंतिम गेंद तक मैच का रोमांच बनाया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम को अंतिम गेंद पर 6 रन चाहिए थे। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा जीत नहीं दिला सके, अंतिम गेंद पर सिर्फ एक रन आया। अंतिम ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। रोहित शर्मा ने लगातार 2 चौकों से मैच बनाया। अंतिम 2 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। पांचवी गेंद पर एक छक्का मारकर मैच अंतिम गेंद तक बना, अब एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे लेकिन गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने ये जंग जीती और अंतिम गेंद पर रोहित को बड़ा शॉट लगाने से रोका। बांग्लादेश 5 रन से जीत गई। बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
बांग्लादेश ने भारत को दिया था 272 का लक्ष्य, मेहदी हसन ने जड़ा था शतक
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा, तेज शुरुआत करने वाले अनमोल हक़ (11) सिराज की गेंद पर आउट हुए। इससे पहले रोहित शर्मा के हाथ में गेंद लगी थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में स्कैन के लिए ले जाया गया। दूसरा विकेट भी सिराज ने ही लिया, उन्होंने 10वें ओवर में लिटन दास (7) को बोल्ड किया। शाकिब अल हसन (8), मुश्फिकुर रहीम (12), नामज़ुल होसैन (21) कुछ ख़ास नहीं कर पाए। 19वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने 2 लगातार गेंदों पर विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेला। ये पांचवा और छठा विकेट था। बांग्लादेश ने 6 विकेट मात्र 69 रन पर गवां दिए थे, लेकिन इसके बाद महमुदुल्लाह रियाद और मेहदी हसन ने मिलकर बांग्लादेश को अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा किया। मेहदी हसन ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, मेहदी हसन ने 74 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की।
महमुदुल्लाह रियाद और मेहदी हसन ने सातवें विकेट की लिए 148 रनों की साझेदारी की। इस महत्वपूर्ण साझेदारी की कारण ही बांग्लादेश एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका, नहीं तो एक समय ऐसा लग रहा था जैसे बांग्लादेश की पूरी टीम 100 रन की अंदर आउट हो जाएग। सातवें विकेट की रूप में महमुदुल्लाह रियाद (77) आउट हुए, उन्हें उमरान मलिक ने आउट किया। 96 गेंदों में रियाद ने 77 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए।
भारतीय पारी – 266/9 (50 Over)
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Virat Kohli | 5 | 6 | 1 | 0 | 83.33 | |
Shikhar Dhawan | 8 | 10 | 1 | 0 | 80.00 | |
Shreyas Iyer | 82 | 102 | 6 | 3 | 80.39 | |
Washington Sundar | 11 | 19 | 1 | 0 | 57.89 | |
KL Rahul (WK) | 14 | 28 | 0 | 0 | 50.00 | |
Axar Patel | 56 | 56 | 2 | 3 | 100.00 | |
Shardul Thakur | 7 | 23 | 0 | 0 | 30.43 | |
Deepak Chahar | 11 | 18 | 0 | 1 | 61.11 | |
Rohit Sharma (C) | 51 | 28 | 3 | 5 | 182.14 | |
Mohammed Siraj | 2 | 12 | 0 | 0 | 16.67 | |
Umran Malik | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 19 (b 4, w 11, nb 2, lb 2) | |||||
Total | 266/9 (50) | |||||
Yet To Bat |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Mehidy Hasan Miraz | 6.1 | 0 | 46 | 2 | 7.46 |
Ebadot Hossain | 10 | 0 | 45 | 3 | 4.50 |
Mustafizur Rahman | 10 | 1 | 43 | 1 | 4.30 |
Nasum Ahmed | 10 | 0 | 54 | 0 | 5.40 |
Shakib Al Hasan | 10 | 1 | 39 | 2 | 3.90 |
Mahmudullah | 3.5 | 0 | 33 | 1 | 8.61 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Virat Kohli | 1-7 | 1.5 |
Shikhar Dhawan | 2-13 | 2.5 |
Washington Sundar | 3-39 | 9.6 |
KL Rahul | 4-65 | 18.3 |
S Iyer | 5-172 | 34.6 |
Axar Patel | 6-189 | 38.2 |
Shardul Thakur | 7-207 | 42.4 |
DL Chahar | 8-213 | 45.1 |
Mohammed Siraj | 9-252 | 48.6 |
49वें ओवर में रोहित शर्मा के 2 आसान कैच छूटे। महमुदुल्लाह रियाद के इस ओवर में कुल 20 रन आए, सिराज के रूप में एक विकेट भी गिरा।
48वां ओवर: सिराज ने इस ओवर की शुरुआत की, उम्मीद थी कि इस ओवर में पहली या दूसरी गेंद पर एक रन लेकर सिराज रोहित शर्मा को स्ट्राइक दे देंगे, जिन्होंने इससे पहले बड़ा शॉट्स लगाए। लेकिन इस ओवर में एक भी रन नहीं आया, पांच गेंदों तो विकेट कीपर कि हाथों में गई लेकिन अंतिम गेंद पर कनेक्शन आया। अंतिम गेंद पर रोहित ने रन नहीं लेना ही उचित समझा। एक मेडन ओवर।
आठवां विकेट: दीपक चाहर (11): इबादत होसैन ने दीपक चाहर को कैच आउट किया।
नौवें नंबर पर रोहित शर्मा बैटिंग करने आए हैं। उनके मैच के दूसरे ओवर में ही फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी\। स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी इसलिए उन्होंने बल्लेबाजी के लिए उतरने का फैसला किया है।
सातवां विकेट: शार्दुल ठाकुर (7): शाकिब अल हसन ने 43वें ओवर में शार्दुल ठाकुर को चकमा दिया। तेजी के साथ उछाल भरी इस गेंद को शार्दुल आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, पूरी तरह मिस हुए और स्टंप आउट हुए। ये भारत का 7वां विकेट है।
छठा विकेट: अक्षर पटेल का विकेट गिरा: पटेल अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुए। उनसे पहले श्रेयस अय्यर हुए, अब अक्षर के रूप में टीम का छठा विकेट गिरा है।भारत इस समय दबाव में है। अक्षर ने 56 गेंदों में 56 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़े।
अक्षर पटेल का अर्धशतक: जहां टॉप आर्डर के बल्लेबाज फेल हुए, वहां अक्षर पटेल ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पटेल ने 50 गेंदों में 50 रन बनाए।
पांचवा विकेट: श्रेयस अय्यर (82): बांग्लादेश के लिए बड़ी विकेट, अच्छी शुरुआत के बाद श्रेयस अय्यर बांग्लादेश के लिए चुनौती बड़ी कर रहे थे। मेहदी हसन ने उन्हें आउट किया। 35वें ओवर की अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए, सही से टाइम नहीं कर पाए और गेंद सिर्फ ऊंची गई। आफीफ होसैन ने अच्छा कैच पकड़ा। श्रेयस अय्यर ने इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके जड़े।
श्रेयस अय्यर का अर्धशतक: एक छोर से गिरते विकेट, लेकिन दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर जमे हुए हैं। अय्यर ने 25वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 69 गेंदों में आए इस अर्धशतक में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया है। अभी वह अक्षर पटेल के साथ क्रीज पर हैं, एक लम्बा सफर यहां से भी तय करना है। उनको अपनी विकेट बचाए रखनी है। भारत 4 विकेट गवा चुका है, उन पर एक बड़ा दारोमदार है।
चौथा विकेट: लोकेश राहुल (14): मेहदी हसन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लोकेश राहुल को आउट किया। हसन ने बिलकुल सीधी गेंद डाली, कोई स्विंग का प्रयास नहीं था। इस गेंद पर राहुल लेग साइड में हलके हाथ से खेलने गए, एक गलत शॉट सिलेक्शन और जो शॉट खेलना चाहा वो भी मिस कर गए। पूरी तरह मिस हुए राहुल के पेड पर जाकर गेंद लगी, अपील हुई और अंपायर ने तुरंत ऊँगली उठाकर आउट करार दिया। राहुल भी जानते थे कि वह आउट हैं, बिना कोई रिव्यु लेने की सोचे वह पवेलियन लौट गए। राहुल कि रूप में भारत को चौथा झटका लगा।
5:00 pm IST: भारतीय पारी के 50 रन पूरे: 14वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने एक रन लिया, इसी के साथ भारतीय पारी के 50 रन पूरे हो गए हैं। 3 विकेट गवाकर भारत दबाव में हैं लेकिन अभी राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच साझेदारी महत्वपूर्ण होने वाली है।
तीसरा विकेट: वाशिंगटन सुंदर (11): 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर शाकिब अल हसन ने वाशिंगटन सुंदर को आउट किया। इस गेंद पर सुंदर ने हलके हाथ से खेलना चाहा, गेंद ने उछाल हासिल की और लिटन दास के लिए आसान सा कैच।
तीसरा विकेट: शिखर धवन (8): तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर शिखर भी आउट, ये भारत का दूसरा विकेट है। मुस्तफिजुर द्वारा डाली गई इस गेंद पर धवन ने पॉइंट की तरफ खेला, एक अच्छी गेंद जो धवन सही से टाइम नहीं कर पाए। गेंद सीधा मेहदी हसन के हाथों में, धवन ने 8 रन बनाए।
पहला विकेट: विराट कोहली (5): आज रोहित चोटिल हैं, उनकी जगह विराट कोहली ने ओपन किया लेकिन अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। विराट को इबादत होसैन ने दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर बोल्ड किया। विराट ऑफ में आती इस गेंद को खेलने गए, लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा विकेट पर जाकर लगी।
बांग्लादेश पारी : 271/7 (50 Over)
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Anamul Haque | 11 | 9 | 2 | 0 | 122.22 | |
Liton Das (C) | 7 | 23 | 1 | 0 | 30.43 | |
Nazmul Hossain Shanto | 21 | 35 | 3 | 0 | 60.00 | |
Shakib Al Hasan | 8 | 20 | 1 | 0 | 40.00 | |
Mushfiqur Rahim (WK) | 12 | 24 | 2 | 0 | 50.00 | |
Mahmudullah | 77 | 96 | 7 | 0 | 80.21 | |
Afif Hossain | 0 | 1 | 0 | 0 | 0.00 | |
Mehidy Hasan Miraz | 100 | 83 | 8 | 4 | 120.48 | |
Nasum Ahmed | 18 | 11 | 2 | 1 | 163.64 | |
Extra | 17 (b 1, w 11, nb 2, lb 3) | |||||
Total | 271/7 (50) | |||||
Yet To Bat | Ebadot Hossain, Mustafizur Rahman |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Deepak Chahar | 3 | 0 | 12 | 0 | 4.00 |
Mohammed Siraj | 10 | 0 | 73 | 2 | 7.30 |
Shardul Thakur | 10 | 1 | 47 | 0 | 4.70 |
Umran Malik | 10 | 2 | 58 | 2 | 5.80 |
Washington Sundar | 10 | 0 | 37 | 3 | 3.70 |
Axar Patel | 7 | 0 | 40 | 0 | 5.71 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Anamul Haque | 1-11 | 1.5 |
Liton Das | 2-39 | 9.2 |
Nazmul Hossain Shanto | 3-52 | 13.1 |
Shakib Al Hasan | 4-66 | 16.6 |
Mushfiqur Rahim | 5-69 | 18.5 |
Afif Hossain | 6-69 | 18.6 |
Mahmudullah | 7-217 | 46.1 |
मेहदी हसन का शतक: मेहदी हसन ने पहले महमुदुल्लाह की साथ मिलकर शानदार शतकीय पारी की, फिर अंतिम ओवरों में तेज गति से रन बनाकर टीम की स्कोर को 271 तक पहुँचाया। मेहदी हसन ने नाबाद 100 रन बनाए, उन्होंने शार्दुल ठाकुर द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में 2 छक्के लगाए। इस ओवर की शुरुआत में उन्होंने 85 रन थे, और अगली 5 गेंदों में उन्होंने 15 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में मेहदी हसन ने 8 चौके और 4 छक्के जड़े।
सातवां विकेट: महमुदुल्लाह रियाद (77): उमरान मलिक ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर रियाद को आउट किया. रियाद ने अच्छी बल्लेबाजी की, और महत्वपूर्ण 77 रन जोड़े. उमरान मलिक का ये दूसरा विकेट है.
महमुदुल्लाह रियाद ने अपना अर्धशतक 74 गेंदों में पूरा किया, ये एक महत्वपूर्ण पारी है। बांग्लादेश दबाव में थी, उन्होंने मेहदी हसन के साथ शतकीय साझेदारी की है जो महत्वपूर्ण है।
मेहदी हसन अर्धशतक: जब टीम के 6 विकेट पर 69 रन थे, ऐसा लगा था जैसे बांग्लादेश 100 रन भी मुश्किल से बना पाएगी। लेकिन मेहदी हसन ने महमुदुल्लाह के साथ मिलकर पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया, विकेट संभाले रखे और रनों की गति को भी धीरे धीरे बढ़ाते गए। मेहदी हसन ने 55 गेंदों में अपने अर्धशतक को पूरा किया है।
35 ओवरों के बाद: छठे विकेट के बाद महमुदुल्लाह रियाद और मेहदी हसन ने अच्छी साझेदारी की है। 35 ओवरों का खेल खत्म होने तक टीम ने 149 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन अपने अर्धशतक के करीब हैं, महमुदुल्लाह भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
1:35 pm IST : 25 ओवरों का खेल खत्म: बांग्लादेश पारी के आधे ओवर खत्म हो गए हैं। बांग्लादेश ने 96 रन बनाए हैं और 6 विकेट गवा दिए हैं। अभी तक के खेल में भारत आगे रही है, बांग्लादेश दबाव में है। मेहदी हसन और महमुदुल्लाह रियाद के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही है। बांग्लादेश को कोशिश करनी होगी कि टीम कम से कम पूरे ओवर खेले, अगर ऐसा हुआ तो 250 से अधिक रन बांग्लादेश स्कोरबोर्ड पर लगा सकती है।
𝑻𝒐𝒐 𝑭𝒂𝒔𝒕 𝑻𝒐𝒐 𝑭𝒖𝒓𝒊𝒐𝒖𝒔 🔥
Umran Malik announced himself to the Bangladeshi batters with a sizzling 1️⃣st over that left even the experienced Shakib Al Hasan all over the place 🥵💨
Rate this first over in 1️⃣ word.#SonySportsNetwork #UmranMalik #BANvIND #AsliSher pic.twitter.com/1MGjybZ2lR
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) December 7, 2022
1:10 pm IST: वाशिंगटन सुंदर ने 2 गेंदों पर चटकाए 2 विकेट: 19वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने 2 लगातार विकेट चटकाए। पांचवी और अंतिम गेंद पर क्रमश मुश्फिकुर रहमान और आफीफ होसैन को आउट किया। यह बांग्लादेश का पांचवा और छठा विकेट था। बांग्लादेश ने छठा विकेट 69 रन के स्कोर पर गवाया, मुकाबले में भारत अच्छी स्थिति में हैं और बांग्लादेश की पारी दबाव में है।
छठा विकेट: आफीफ होसैन (0): वाशिंगटन सुंदर द्वारा डाले गए 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर होसैन बोल्ड हुए। यह आफीफ की पहली गेंद थी, वह बिना खाता खोले अपनी पहली ही गेंद पर आउट।
पांचवा विकेट: मुश्फिकुर रहीम (12): वाशिंगटन सुंदर द्वारा डाले गए 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर मुश्फिकुर रहमान कैच आउट हुए। गेंद उनके ग्लब्स से लगकर ऊंची, धवन ने कैच पकड़ा लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया। कप्तान लोकेश राहुल ने रिव्यु लेने का फैसला किया, जिसमे अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। बांग्लादेश का पांचवा विकेट गिरा गया है।
चौथा विकेट: शाकिब अल हसन (7): 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर शाकिब अल हसन ने बड़ा शॉट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद सिर्फ ऊंची गई और शिखर धवन ने कैच पकड़ा। हालाँकि ये कैच धवन से छूट गया था, लेकिन किस्मत के कारण गेंद जाकर उनके घुटनों के बीच फंस गई और बल्लेबाज शाकिब को पवेलियन लौटना पड़ा।
तीसरा विकेट: शांतो (21): उमरान मलिक ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर नजमुल होसैन को बोल्ड किया। सीधी लाइन पर डाली गेंद, जिस पर बल्लेबाज पूरी तरह मिस और बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा। होसैन ने 35 गेंदों पर 21 रन बनाए।
A blazing first over followed by a wicket on the first ball of his second over.
Umran Malik bowling heat here in Mirpur 🔥🔥
Live – https://t.co/e8tBEGspdJ #BANvIND pic.twitter.com/tIqzvdFZOQ
— BCCI (@BCCI) December 7, 2022
रोहित शर्मा की चोट को लेकर अपडेट: रोहित के हाथ में गेंद लगी थी, खून निकला था और दूसरे ही ओवर में वह मैदान से बाहर लौट गए थे। अभी खबर आई है कि उनके हाथ का स्कैन करने के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।
दूसरा विकेट: लिटन दास (7): मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेश का दूसरा विकेट चटकाया। पहला विकेट भी उन्होंने ने ही लिया था, लेकिन उसके बाद लिटन दास और शांतो के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी। सिराज ने इस साझेदारी को 10वें ओवर में तोडा, उन्होंने लिटन दास को बोल्ड किया।
पहला विकेट: मोहम्मद सिराज ने चटकाया पहला विकेट। सिराज की अंदर आती गेंद पर अनमोल हक़ मिस हुए, गेंद सीधा पेड पर जाकर लगी। अपील हुई, अंपायर ने आउट करार दिया जिस पर बल्लेबाजी ने रिव्यु लिया। कोई फर्क नहीं, गेंद सीधा विकेट पर जाकर लगी थी और अनमोल हक़ 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट।
रोहित शर्मा के हाथ में गेंद लगी: मोहम्मद सिराज द्वारा डाले गए दूसरे ओवर में स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथ में गेंद लगी। बल्लेबाज के बैट से लगाकर गेंद स्लिप में गई, कैच का मौका था लेकिन थोड़ी आगे गिरी। कैच का प्रयास करते रोहित के हाथ में गेंद लगी, उन्हें मैदान से वापस जाना पड़ा है।
11:05 am IST: भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। शाहबाज अहमद और कुलदीप सेन की जगह उमरान मलिक और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने जीत के बावजूद एक बदलाव किया है।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश की प्लेइंग 11: नजमुल होसैन शांतो, लिटन दास (कप्तान), अनमोल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, आफीफ होसैन, मेहदी हसन मिराज, नासूम अहमद, इबादत होसैन, मुस्तफिजुर रहमान
टॉस: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारत और बांग्लादेश दूसरा वनडे शेर ए बांग्ला स्टेडियम में सुबह साढ़े 11 बजे से (बुधवार) खेला जाएगा। 11 बजे दोनों कप्तान (रोहित शर्मा एंड लिटन दास) टॉस के लिए आएंगे। पहला मैच भी इसी ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था। गेंदबाजी के लिए मददगार ये पिच दूसरे मैच में बदली नजर आएगी। दूसरे मैच में बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है।
दूसरा वनडे अच्छे स्कोर वाला हो सकता है. उम्मीद है कि इसमें हमें 280-300 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आराम से बनाएगी। हालांकि टॉस जीतने वाले कप्तान को चाहिए कि पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जाए। दिन के शुरूआती 10 ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन उसके बाद तेज गेंदबाजों को यहाँ मदद मिलने के कम चांस है।
Hello from Dhaka 👋🏻#TeamIndia all geared up for the 2️⃣nd #BANvIND ODI 👌🏻 pic.twitter.com/NEZ7Y8AMhf
— BCCI (@BCCI) December 7, 2022
India vs Bangladesh 2nd ODI Live: भारत और बांग्लादेश का स्क्वॉड
भारत वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, शाहबाज अहमद, उमरान मलिक
बांग्लादेश वनडे स्क्वॉड: लिटन दास (कप्तान, विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांति, यासिर अली, आसिफ हुसैन, महामुद्दुलाह रियाद, मेहदी हसन, शाकिब अल हसन, अनामुल हक़ (विकेट कीपर), मुशफिकुर रहीम (विकेट कीपर), नुरुल हसन (विकेट कीपर), इबादत हुसैन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नासम अहमद, तस्कीन अहमद
IND vs BAN 2nd ODI LIVE Score: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
भारत में इस मैच के प्रसारण की बात करें तो सोनी नेटवर्क पर आप लाइव मैच देख सकते हो। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स (डीडी फ्री डिश) पर भी मैच लाइव आएगा। सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जियो टीवी ऐप पर भी लाइव क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकते हो।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।