Happy Birthday Ajit Agarkar: अगरकर ने तोड़ी धर्म की दीवार, मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी लव स्टोरी
Happy Birthday Ajit Agarkar: भारत के पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर आज 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको…

Happy Birthday Ajit Agarkar: भारत के पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर आज 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी (Cricketer Love Story) के बारे में बताते हैं। क्रिकेट मैदान पर धूम मचाने वाले अगरकर निजी जिंदगी के कारण भी सुर्ख़ियों में आए, जब उन्होंने एक मुस्लिम लड़की से शादी कर ली। जी हां, अगरकर ने धर्म की दीवार को तोड़ फातिमा घडिअल्ली (Agarkar Wife) से शादी की।
अजित अगरकर का जन्म 4 दिसंबर 1977 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता उन्हें कोच रमाकांत अचरेकर के पास लेकर गए, जहाँ से उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे। क्रिकेट सीखते समय कपिल देव उनके फेवरेट क्रिकेटर थे। 1998 में डेब्यू करने वाले अजित अगरकर ने 2007 में अपना अंतिम मैच खेला। इस बीच 2002 में उनकी शादी हुई, लेकिन ये शादी काफी चर्चा में रही। क्योंकि हिन्दू क्रिकेटर और मुस्लिम लड़की की शादी सुर्ख़ियों में थी। हालाँकि दोनों के लिए ये इतना आसान नहीं था।
Ajit Agarkar Love Story: अजित अगरकर की लव स्टोरी
अजित अगरकर की मुलाक़ात फातिमा से पहली बार 1999 में हुई, इससे एक साल पहले उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर लिया था। फातिमा अजित अगरकर के दोस्त की बहन थी, और इसी कारण मुलाक़ात हुई। दरअसल उनके दोस्त मैच देखने स्टेडियम जाते थे तो कभी अपनी बहन फातिमा को भी ले जाते थे। अगरकर और फातिमा के बीच दोस्ती हुई, फिर धीरे धीरे ये प्यार में बदल गई।

अजित अगरकर और फातिमा अब एक दूसरे को चाहने लगे थे, शादी करना चाहते थे लेकिन हिन्दू अगरकर और मुस्लिम फातिमा के लिए ये उतना आसान नहीं था। दोनों के धर्म अलग थे। अन्य लोगों को छोड़ें तो भी खुद अगरकर और फातिमा के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन अगरकर और फातिमा के प्यार पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा, दोनों ने शादी कर ली।

IPL 2023 Auction: इस बार भी ऑक्शन टेबल होंगे स्टार्स किड्स, शाहरुख खान इस कारण रहेंगे बिजी
9 फरवरी 2002 को अजित अगरकर और फातिमा ने शादी की थी। इसके बाद अगरकर ने अपना क्रिकेट करियर जारी रखा, और इसमें भी उन्हें तरक्की मिली। अगरकर और फातिमा का एक बेटा है। अगरकर अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

Happy Birthday Ajit Agarkar: अजित अगरकर क्रिकेट करियर
अजित अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 58 विकेट लिए। 191 वनडे मैचों में उनके नाम 288 विकेट हैं। अगरकर ने 4 अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले भी खेले, दरअसल 2007 में जब टी20 क्रिकेट का चलन शुरू हुआ वो अगरकर का क्रिकेट करियर का अंतिम दौर था। अगरकर ने 2007 में ही अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।