Fastest Ball in IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad) मुकाबले में उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद (Fastest Ball in IPL History) फेंकी। इस सीजन की ये सबसे तेज गेंद उमरान मलिक ने 157 kmph की रफ़्तार से डाली थी।
Fastest Ball in IPL 2022: आखिरी ओवर में डाली सबसे तेज गेंद
Umran Malik ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर डाले, जिसमे उन्होंने 13 की इकॉनमी से 52 रन दिए। उमरान मलिक महंगे साबित हुए, लेकिन पारी के 20वें ओवर में उन्होंने अपनी गति से सभी को चौंका दिया। इससे पहले उमरान मलिक ने कहा था कि वह 155 की गति से गेंद डालना चाहते हैं। ये सपना उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पूरा किया।
उमरान मलिक ने 20वें ओवर की चौथी गेंद 157 kmph की रफ़्तार (Umran Malik 157 Kmph ) से डाली। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद 156 kmph की रफ़्तार से डाली। हालांकि अपने 4 ओवरों में वह दिल्ली कैपिटल्स के किसी बल्लेबाज को आउट नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें- Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad: David Warner ने जड़ा सीजन का सर्वाधिक स्कोर, शतक से चूके

Fastest Ball in IPL History : आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद
उमरान मलिक की 157 kmph की रफ़्तार से डाली गई ये गेंद आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। इससे पहले 2011 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट ने 157.71 की रफ़्तार से गेंद डाली थी, वह गेंद आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद है। उम्मीद है कि उमरान मलिक उनके इस रिकॉर्ड को आने वाले मुकाबलों में तोड़ पाएंगे, और सबसे तेज गेंद डालने वाले आईपीएल के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।