CWG 2022 Opening Ceremony: पंजाबी गानों के साथ ओपनिंग सेरेमनी में होगा भव्य आयोजन, डीजे ने किया अभ्यास: Watch Video
CWG 2022 Opening Ceremony Live: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बिर्मिंघम (Commonwealth Games) में आज (28 जुलाई) से शुरू होगा। एलेग्जेंडर स्टेडियम…

CWG 2022 Opening Ceremony Live: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बिर्मिंघम (Commonwealth Games) में आज (28 जुलाई) से शुरू होगा। एलेग्जेंडर स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह होगा, इसमें कई कलाकार परफॉर्म करेंगे। इसमें एक डीजे की भी परफॉरमेंस होगी, जिसमे पंजाबी समेत दुनिया के कई देशों के गाने बजाए जाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों (CWG 2022 India) के प्रदर्शन, रिकार्ड्स और अन्य बड़ी अपडेट को जानने के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह 28 जुलाई यानी गुरुवार को रात 11:30 (भारतीय समयनुसार) बजे शुरू होगा। इंग्लैंड के समयनुसार ये आयोजन रात को 7 बजे शुरू होगा।
Indian Flag hoisted at the Commonwealth Games Village in Birmingham, UK. Several athletes, including the hockey men’s and women’s teams, took part in the flag-hoisting ceremony at the Commonwealth Games Village, Birmingham, on the eve of the Opening Ceremony of the Games pic.twitter.com/N5DHTxpKKV
— ANI (@ANI) July 28, 2022
ऑडेन एलन जो बिर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में डीजे होंगे, ने पंजाबी गाने के साथ अभ्यास किया। भारत पिछली बार हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर रहा था, इस बार उम्मीद है कि वह अपने गोल्ड पदक की संख्या को और बढ़ाएंगे।
यह भी देखें- Neeraj Chopra CWG 2022: कामनवेल्थ खेलो में हिस्सा नहीं लेंगे नीरज चोपड़ा, भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
Dj rehearsal with punjabi song for commonwealth games opening ceremony.#CWG2022 #CommonwealthGames #teamindia #india pic.twitter.com/6s3gyD3x4b
— Shivam शिवम (@shivamsport) July 26, 2022
वैसे भारत के लिए आयोजन शुरू होने से 2 दिन पहले एक बुरी खबर आई कि स्टार खिलाड़ी नीरन चोपड़ा चोटिल होने के कारण इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए एकमात्र गोल्ड जीतने वाले नीरज का कॉमनवेल्थ से बाहर होना, भारत के लिए बड़ा झटका है।
Commonwealth Games 2022, CWG 2022 India
CWG 2022 Opening Ceremony Live Telecast in India : कॉमनवेल्थ खेलों 2022 के उद्घाटन समारोह का प्रसारण
बर्मिंघम के मैचों का सीधा प्रसारण Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN 4 चैनलों पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप या वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। सोनी नेटवर्क के अलावा, डीडी स्पोर्ट्स भी भारत में उद्घाटन समारोह को लाइव स्ट्रीम करेगा
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।