CWG 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में सफल अभियान के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय मुक्केबाजों का ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया स्वागत-check OUT

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाजों (India Boxers) अमित पंघाल (Amit Panghal), रोहित टोकस, जैस्मीन लैंबोरिया और सागर अहलावत का बर्मिंघम में हाल ही…

CWG 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में सफल अभियान के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय मुक्केबाजों का ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया स्वागत-check OUT
CWG 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में सफल अभियान के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय मुक्केबाजों का ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया स्वागत-check OUT

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाजों (India Boxers) अमित पंघाल (Amit Panghal), रोहित टोकस, जैस्मीन लैंबोरिया और सागर अहलावत का बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न हुए कामनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games 2022) में एक सफल अभियान के बाद दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर उनके परिवार और समर्थकों द्वारा ढोल नगाड़ो से स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर ढोल और जयकारों की आवाज गूंज रही थी, फैंस और परिवार वालों ने खिलाडियों को माला पहनाई और मिठाई बांटी। अमित पंघाल अपने प्रदर्शन से बेहद खुश थे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

अमित पंघाल ने कहा, “मैं बहुत ख़ुश हूं। इतने दिनों के बाद मैंने मेडल जीता है। मैं इस खुशी को बरकरार रखना चाहता हूं और भविष्य में अपने देश का नाम और सम्मान बढ़ाता रहूंगा।”

अमित पंघाल ने रविवार को संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को 48-51 किग्रा (फ्लाईवेट) के फाइनल में हराकर देश के लिए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। पंघाल का मैच में बेहद दबदबा रहा और उन्होंने इसे 5-0 से जीत लिया। उन्होंने अंकों के आधार पर यह जीत हासिल की।

स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू घंगास का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा, “यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैं और भी कड़ी ट्रेनिंग करूंगी और अपने देश के लिए गोल्ड जीतती रहूंगी।”

CWG 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में सफल अभियान के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय मुक्केबाजों का ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया स्वागत-check OUT

बॉक्सर नीतू घंगास ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की डेमी-जेड रेसटान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उसने अपने अंग्रेजी प्रतिद्वंद्वी पर 5-0 से अंकों के आधार पर जीत हासिल की।

रोहित टोकस भी एयरपोर्ट पर लोगों से मिले स्वागत पर खुशी जाहिर की. “मैं बहुत ख़ुश हूं। मेरे गांव के लोग यहां मेरा स्वागत करने आए हैं और मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।”

बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों 2022 में भारत 22 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य पदकों के साथ और कुल 61 पदक के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Share This: