अक्षर पटेल की शादी आज, मेहंदी सेरेमनी में घाघरा चोली पहनकर पहुंची दुल्हन मेहा, किया खूबसूरत डांस: Video
Axar Patel Wedding Video: भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) अक्षर पटेल आज मेहा (Axar Patel Wife Meha) संग साथ फेरे लेंगे। बुधवार को…

Axar Patel Wedding Video: भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) अक्षर पटेल आज मेहा (Axar Patel Wife Meha) संग साथ फेरे लेंगे। बुधवार को संगीत सेरेमनी में ये जोड़ा खूबसूरत लुक में नजर आया। दोनों के ग्रैंड वेलकम की वीडियो सामने आई है। इससे पहले मंगलवार को हल्दी का प्रोग्राम हुआ।
संगीत सेरेमनी में अक्षर पटेल हलके क्रीम रंग का कुर्ता पहने हुए थे। उनकी होने वाली पत्नी मेहा ने पिंक रंग का घाघरा चोली पहना हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हो कि जब इस जोड़े की समारोह में एंट्री हुई तो पटाखों और राकेट से ग्रैंड स्वागत हुआ। मेहा इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
Axar Patel Wedding Video: अक्षर पटेल और मेहा पटेल के संगीत सेरेमनी का वीडियो
अक्षर पटेल और मेहा पटेल का ये वीडियो मेहंदी सेरेमनी का है। इसके बाद हुए संगीत सेरेमनी में इस जोड़े ने खूबसूरत डांस परफॉर्म किया। चलिए पहले इस जोड़े की मेहंदी सेरेमनी का लुक देखिए, फिर उनके डांस परफॉरमेंस का वीडियो।
View this post on Instagram
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या बनाएंगे शोले का रीमेक! तस्वीर शेयर कर जय और वीरू की दिलाई याद
Who is Axar Patel Wife Meha: कौन है अक्षर पटेल की पत्नी
अक्षर पटेल की पत्नी का नाम मेहा पटेल है। अक्षर और मेहा एक दूसरे को लम्बे समय से जानते हैं। दोनों ने शुरूआती समय में अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखा। पहली बार मेहा के बारे में तब पता चला जब अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन है। अक्षर ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर ही मेहा को शादी के लिए प्रपोज किया था।
अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा का संगीत सेरेमनी में खूबसूरत डांस परफॉरमेंस
Axar Patel & His Wife Meha Dance Performance at Sangeet Ceremony#axarpatel #MehaPatel #aksharpatel #cricketer #wedding #Dance #TeamIndia #INDvsNZ #Cricket pic.twitter.com/xZPAPXygBq
— Shivam शिवम (@shivamsport) January 26, 2023
अक्षर पटेल क्रिकेट करियर
भारत के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने हाल ही में खेले गए मैचों में बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल ने मिले मौकों को खूब भुनाया है, वह अब टीम में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। 2014 में डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल ने अभी तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।