MI Owner: मुकेश अंबानी की बहु, मेहंदी सेरेमनी के खूबसूरत फोटो और डांस का वीडियो वायरल
Anant Ambani-Radhika Merchant: आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मालिक और बड़े इंडस्ट्रियल मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत (Mukesh Ambani Son)…

Anant Ambani-Radhika Merchant: आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मालिक और बड़े इंडस्ट्रियल मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत (Mukesh Ambani Son) अंबानी की जल्द शादी होने वाली है। हालांकि शादी की तारीख (Anant Ambani Wedding Date) अभी सामने नहीं आई है। अनंत अम्बानी की होने वाली पत्नी (Wife) राधिका मर्चेंट है, जिनके साथ दिसंबर में उन्होंने सगाई की थी। अब दोनों की प्री वेडिंग मेहंदी सेरेमनी का वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिंक रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही राधिका फोटो में मेहंदी लगवाती नजर आ रहे है। मेहंदी लगवाने के बाद राधिका ने डांस भी किया, वो वीडियो भी सामने आया है।

आकाश अंबानी के एक फैन पेज पर मेहंदी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें राधिका मर्चेंट के डांस कर रही है। आपको बता दें कि राधिका एक अच्छी डांसर हैं, उन्होंने 8 सालों तक भरतनाट्यम सीखा है। पिंक रंग की ड्रेस में राधिका मर्चेंट काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि राधिका हंसते हुए भरतनाट्यम कर रही है।

Who is Radhika Merchant: कौन है राधिका मर्चेंट, जो बनेगी मुकेश अंबानी की बहु
- Enchore हेल्थ केयर की सीईओ (Viren Merchant & MShaila Merchant) की बेटी है राधिका।
- उन्होंने निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठक्कर के संरक्षण में 8 वर्षों तक भरतनाट्यम सीखा।
- पिछले साल जियो वर्ल्ड सेंटर में उन्होंने स्टेज में डांस परफॉरमेंस किया था। ये उनका पहला परफॉरमेंस था।
- राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क से ग्रेजुएशन किया है। वह अभी Encore Healthcare में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर के पद पर हैं।
View this post on Instagram
IND vs NZ: मैच से पहले NTR Jr के घर पहुंचे भारतीय क्रिकेटर्स, पार्टी की फोटोज आई सामने: See Pics
Mumbai Indians: सगाई में आए थे कई मेहमान
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई जानी मानी हस्तियां आई थी। सगाई पहले हो गई थी, लेकिन उसकी पार्टी मुकेश अंबानी के घर पर हुई थी। इसमें मुंबई इंडियंस की कोचिंग स्टाफ में शामिल गौतम गंभीर और उनकी पत्नी, बॉलीवुड एक्टर और आईपीएल में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख़ खान, रणबीर कपूर, रणबीर सिंह समेत कई जानी मानी हस्तियां आई थी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।