AFG vs NAM Highlights (Afghanistan vs Namibia)- T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच रविवार (31 अक्टूबर) अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच खेला गया। अबूधाबी में अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से हराकर सुपर-12 में दूसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 98 रन ही बना सकी। पूर्व अफगानी कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan Retirement) का यह आखिरी मैच था। उन्होंने एक दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। अफगान ने इस मैच में 31 रनों की पारी खेली। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
AFG vs NAM Highlights (Afghanistan vs Namibia)- T20 World Cup 2021: अफगानिस्तान के लिए उसके लिए मोहम्मद शहजाद ने 45, हजरतुल्लाह जजई ने 33, कप्तान मोहम्मद नबी ने नाबाद 32 और असगर अफगान ने 31 रन बनाए। नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन और लॉफ्टी ईटन ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से डेविड वीजा ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से नवीन उल हक और हामिद हसन ने 3-3 विकेट लिए। गुलबदीन नईब को दो सफलता मिली। राशिद खान ने एक विकेट लिया।
इससे पहले कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस के दौरान बताया कि स्पिनर मुजीब उर रहमान चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। नामीबिया की टीम में कप्तान गेरहार्ड इरासमस की वापसी हुई है। वे पिछले मैच में चोट के कारण नहीं खेले थे।
नामीबिया की पारी के अपडेट्स
- गुलबदीन नईब ने पिक्की या फ्रांस को आउट कर नामीबिया को आठवां झटका दिया। पिक्की या फ्रांस 5 गेंद पर 3 रन ही बना सके। उनके बाद हामिद हसन ने टीम को नौवां झटका दिया। हसन ने डेविड विजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। वीजा ने 30 गेंद पर 26 रन बनाए।
- हामिद हसन ने 11वें ओवर में नामीबिया को दोहरा झटका दिया। उन्होंने पहले कप्तान गेरहार्ड इरासमस को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद जेजे स्मिट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इरासमस ने 14 गेंद पर 12 रन बनाए। वहीं, जेजे स्मिट खाता भी नहीं खोल सके।
- राशिद खान ने नामीबिया को चौथा झटका दिया। उन्होंने जेन ग्रीन को अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ग्रीन ने सात गेंद पर एक रन बनाए। राशिद की गेंद पर वो क्लीन बोल्ड हो गए।
- अफगानिस्तान को तीसरी सफलता गुलबदीन नईब ने दिलाई। उन्होंने जॉन निकोल लॉफ्टी ईटोन को आउट किया। ईटोन ने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। फिलहाल जेन ग्रीन और कप्तान गेरहार्ड इरासमस क्रीज पर हैं।
- नामीबिया की टीम को शुरुआती झटके लगे हैं। अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने ओपनर क्रेग विलियमस और माइकल वान लिंगेन को आउट कर दिया। विलियमस 3 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वान लिंगेन 8 गेंद पर 11 रन बनाए।
AFG vs NAM LIVE Score (Afghanistan vs Namibia LIVE)- T20 World Cup 2021: अफगानिस्तान की पारी के अपडेट्स
- अफगानिस्तान ने नामीबिया को 161 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए।
- अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान अपनी आखिरी इंटरनेशनल पारी में 31 रन बनाकर आउट हो गए। अफगान ने 23 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अफगान को रूबेन ट्रम्पेलमैन ने वान लिंगेन के हाथों कैच कराया।
- अफगानिस्तान को चौथा झटका 16वें ओवर में लगा। नजीबुल्लाह जादरान को लॉफ्टी ईटन ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जादरान 11 गेंद पर 7 बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी और असगर अफगान फिलहाल क्रीज पर हैं।
- विस्फोटक ओपनर मोहम्मद शहजाद अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 45 रन बनाकर रूबेन ट्रम्पेलमैन की गेंद पर आउट हुए। शहजाद ने 33 की गेंद पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।
- अफगानिस्तान को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा। रहमनुल्लाह गुरबाज को जान निकोल लोफी-ईटन ने एलबीडब्ल्यू किया। गुरबाज ने 8 गेंद पर 4 रन बनाए।
- अफगानिस्तान को पहला झटका सातवें ओवर में लगा। जेजे स्मिट ने हजरतुल्लाह जजई को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जजई ने मोहम्मद शहजाद के साथ पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। जजई 27 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
- जजई और शहजाह ने नामीबिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। दोनों ने 6 ओवर में पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर ली है। जजई 25 गेंद पर 32 और शहजाद 11 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
- अफगानिस्तान ने 4 ओवर में 26 रन बना लिए हैं। जजई ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद शहजाद 5 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
- अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत हजरतुल्लाह जजई और मोहम्मद शहजाद ने की। जजई ने पहले ओवर में रूबेन ट्रम्पेलमैन की गेंद पर एक चौका और एक छक्का लगाया।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Hazratullah Zazai | 33 | 27 | 4 | 2 | 122.22 | |
Mohammad Shahzad (WK) | 45 | 33 | 3 | 2 | 136.36 | |
Rahmanullah Gurbaz | 4 | 8 | 0 | 0 | 50.00 | |
Asghar Afghan | 31 | 23 | 3 | 1 | 134.78 | |
Najibullah Zadran | 7 | 11 | 1 | 0 | 63.64 | |
Mohammad Nabi (C) | 32 | 17 | 5 | 1 | 188.24 | |
Gulbadin Naib | 1 | 1 | 0 | 0 | 100.00 | |
Extra | 7 (b 0, w 6, nb 0, lb 1) | |||||
Total | 160/5 (20) | |||||
Yet To Bat | Karim Janat, Rashid Khan, Naveen-ul-Haq, H Hassan |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Ruben Trumpelmann | 4 | 0 | 34 | 2 | 8.50 |
Jonathan Smit | 3 | 0 | 22 | 1 | 7.33 |
David Wiese | 4 | 0 | 33 | 0 | 8.25 |
Jan Frylinck | 3 | 0 | 34 | 0 | 11.33 |
Jan Nicol Loftie-Eaton | 4 | 0 | 21 | 2 | 5.25 |
Bernard Scholtz | 1 | 0 | 8 | 0 | 8.00 |
Gerhard Erasmus | 1 | 0 | 7 | 0 | 7.00 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Hazratullah Zazai | 1-53 | 6.4 |
Rahmanullah Gurbaz | 2-68 | 9.5 |
Mohammad Shahzad | 3-89 | 12.4 |
Najibullah Zadran | 4-113 | 15.4 |
Asghar Afghan | 5-148 | 18.6 |
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Craig Williams | 1 | 3 | 0 | 0 | 33.33 | |
Michael van Lingen | 11 | 8 | 0 | 1 | 137.50 | |
Jan Nicol Loftie-Eaton | 14 | 16 | 0 | 1 | 87.50 | |
Gerhard Erasmus (C) | 12 | 14 | 1 | 0 | 85.71 | |
Zane Green (WK) | 1 | 7 | 0 | 0 | 14.29 | |
David Wiese | 26 | 30 | 2 | 0 | 86.67 | |
Jonathan Smit | 0 | 3 | 0 | 0 | 0.00 | |
Jan Frylinck | 6 | 14 | 0 | 0 | 42.86 | |
Pikky Ya France | 3 | 5 | 0 | 0 | 60.00 | |
Ruben Trumpelmann | 12 | 9 | 2 | 0 | 133.33 | |
Bernard Scholtz | 6 | 11 | 0 | 0 | 54.55 | |
Extra | 6 (b 0, w 4, nb 0, lb 2) | |||||
Total | 98/9 (20) |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Naveen-ul-Haq | 4 | 0 | 26 | 3 | 6.50 |
Mohammad Nabi | 2 | 0 | 17 | 0 | 8.50 |
Hamid Hassan | 4 | 0 | 9 | 3 | 2.25 |
Gulbadin Naib | 4 | 1 | 19 | 2 | 4.75 |
Karim Janat | 2 | 0 | 11 | 0 | 5.50 |
Rashid Khan | 4 | 0 | 14 | 1 | 3.50 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Craig Williams | 1-2 | 0.4 |
M van Lingen | 2-16 | 2.4 |
Jan Nicol Loftie-Eaton | 3-29 | 5.2 |
Zane Green | 4-36 | 7.1 |
Gerhard Erasmus | 5-56 | 10.3 |
Jonathan Smit | 6-56 | 10.6 |
Jan Frylinck | 7-69 | 14.5 |
Pikky Ya France | 8-77 | 15.6 |
D Wiese | 9-80 | 16.5 |
Afghanistan vs Namibia- ये है दोनों टीमें:
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमनुल्लाह गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान (Asghar Afghan Retirement), मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नईब, राशिद खान, करीम जनात, हामिद हसन, नवीन उल हक।
नामीबिया: माइकल वैन लिंगेन, क्रेग विलियम्स, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), डेविड वीजा, जेजे स्मिट, जेन फ्रीलिंक, पिक्की या फ्रांस, जान निकोल लोफी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड सोल्ट्ज।
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in