83 Movie: बुर्ज खलीफा पर दिखी 1983 वर्ल्डकप जीत की कहानी, कपिल देव और सुनील गावस्कर भी थे मौजूद; Watch Video
Movie 83 Release Date: 1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत की कहानी पर बनी फिल्म 83 (83 Movie) का कुछ…

Movie 83 Release Date: 1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत की कहानी पर बनी फिल्म 83 (83 Movie) का कुछ दिनों पहले ही ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही फिल्म के कलाकार और पूरी टीम इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। शुक्रवार को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर भी टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत को दिखाया गया। इस दौरान विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev), दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कबीर खान भी इस नजारे को देखते हुए नजर आए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टार फिल्म ’83’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह ने महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमा का किरदार निभाया है। इन दिनों फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जोरो-शोरो से इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ये दीपिका और रणवीर डायरेक्टर कबीर खान के साथ दुबई में हैं।
View this post on Instagram
खुश नजर आए गावस्कर
83 Movie-Burj Khalifa-Kapil Dev: आज दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर फिल्म ’83’ की झलक दिखाई गई। इस दौरान दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव भी वहां मौजूद थे। कपिल देव जहां इसे देखकर अपने पुराने दिनों को याद करते नजर आए तो वहीं सुनील गावस्कर इस दौरान काफी खुश नजर आए। वहीं रणवीर के साथ दीपिका भी उस समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थी। रणवीर सिंह की फोटो बुर्ज खलीफा पर देखकर दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं था और उनका रिएक्शन देखने लायक था।
मंगलवार को हुआ था ट्रेलर रिलीज
Sunil Gavaskar-Movie 83 Release Date: मूवी 83 (Kapil Dev Movie) का फुल ट्रेलर (Movie 83 Full Trailer Video) मंगलवार को रिलीज हो गया था। मूवी 83 के ट्रेलर को देखने पर पता चल रहा है कि सिनेमाघरों में इसकी डिमांड कितनी होने वाली है। ट्रेलर ना सिर्फ क्रिकेट फैंस, बल्कि देश के हर व्यक्ति का दिल जीत लेगा। ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशन और सबकुछ अच्छे बैलेंस के साथ नजर आ रहा है। अब हर फैंस को इस मूवी का जल्द से जल्द इंतजार है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।