Football
Euro Final Italy vs England: इंग्लैंड का सपना टूटा, इटली 53 साल बाद चैंपियन बना; पेनल्टी शूटआउट में तीन इंग्लिश प्लेयर चूके

Euro Final Italy vs England: इंग्लैंड का सपना टूटा, इटली 53 साल बाद चैंपियन बना; पेनल्टी शूटआउट में तीन इंग्लिश प्लेयर चूके

Euro Final Italy vs England: इंग्लैंड का सपना टूटा, इटली 53 साल बाद चैंपियन बना; पेनल्टी शूटआउट में तीन इंग्लिश प्लेयर चूके
Euro Final Italy vs England: इंग्लैंड का सपना टूटा, इटली 53 साल बाद चैंपियन बने; पेनल्टी शूटआउट में तीन इंग्लिश प्लेयर चूके- इंग्लैंड का यूरो कप (Euro 2020 Final) जीतने का सपना टूट गया। वह 55 साल बाद किसी मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में उसे इटैलियन टीम के खिलाफ […]

Euro Final Italy vs England: इंग्लैंड का सपना टूटा, इटली 53 साल बाद चैंपियन बने; पेनल्टी शूटआउट में तीन इंग्लिश प्लेयर चूके- इंग्लैंड का यूरो कप (Euro 2020 Final) जीतने का सपना टूट गया। वह 55 साल बाद किसी मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में उसे इटैलियन टीम के खिलाफ हार मिली। यूरो कप के इतिहास में 1976 के बाद पहली बार फाइनल मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां इंग्लैंड के तीन प्लेयर जेडोन सांचो, मार्कस रैशफोर्ड और बुकायो साका गेंद को गोलपोस्ट में नहीं भेज सके। होमग्राउंड पर करीब 60 हजार दर्शकों के सामने इंग्लिश टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

Italy vs England-  पेनल्टी शूटआउट में इटली के भी दो खिलाड़ी गोल करने से चूक गए। जोर्गिन्हो और आंद्रे बेलोटी गोल नहीं दाग सके। उसके लिए बर्नाडेस्की, बोनुची और बेर्राडी ने गोल किए। वहीं, इंग्लैंड के लिए हैरी केन और हैरी मैगुआएर ने पेनल्टी शूटआउट में दागे। इससे पहले फुलटाइम तक 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया था। वहां भी गोल नहीं होने पर पेनल्टी शूटआउट में मैच का फैसला हुआ। फुलटाइम से पहले इंग्लैंड के लिए ल्यूक शॉ (दूसरे मिनट) और इटली के लियोनार्डो बोनुची (67वें) मिनट में गोल किए।

Italy vs England final- इंग्लैंड 1966 के बाद से अब तक मेजर टूर्नामेंट नहीं जीत सका है। तब वह वर्ल्ड कप जीता था। दूसरी ओर, इटली की टीम पिछली बार 1968 में यूरो कप जीती थी। अब उसने इस लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है।

Italy vs England 2nd Goal – लियोनार्डो बोनुचि ने मैच के 67वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया है. लियनार्डो बोनुची इटली के लिए मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में गोल करने वाले 15 साल में पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2006 वर्ल्ड कप में फ्रांस के खिलाफ मार्को मेटेराजी ने गोल किया था।

ये भी पढ़ें- Copa America 2021: Argentina beat Brazil: लियोनल मेसी ने पहली बार जीता इंटरनेशनल टूर्नामेंट, ब्राजील को हराकर अर्जेंटीना 28 साल बाद बना चैंपियन

Euro 2020 Final – 34 साल 71 दिन के बोनुची यूरो फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने जर्मनी के बेर्न्ड होल्जेनबेन (30 साल 103 दिन) को पीछे छोड़ दिया। होल्जेनबेन ने 1976 में चेकोस्लोवाकिया के खिलाफ गोल किया था। हालांकि, वेस्ट जर्मनी वह मैच हार गई थी।

Italy vs England 1st Goal: इंग्लैंड ने मैच के शुरुआत में ही हमलावर रुख अपनाया। इस मुकाबले में शामिल किए गए किएरन ट्रिपियर ने दूसरे मिनट में गोलपोस्ट के पास ल्यूक शॉ को शॉनदार क्रॉस दिया। शॉ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और अब तक बेहतरीन गोलकीपिंग करने वाले इटली के डोनारूमा को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

Record- ल्यूक शॉ ने इंग्लैंड के लिए गोल कर यूरो कप में इतिहास रच दिया। वे इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सबसे तेज गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं। ल्यूक ने 1:57 मिनट में गोल दागा। इत्तेफाक की बात है कि यह ल्यूक शॉ का इंग्लैंड नेशनल टीम के लिए पहला गोल है।

ल्यूक शॉ के गोल के बाद इंग्लिश फैंस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sky Sports (@skysports)


टॉम क्रूज के साथ फाइनल में दिखे डेविड बेकहम

 

Editors pick