Football
Tokyo Olympics Live Update: कोरोना में सुधार, तो ओलंपिक में फैंस को दी जाए अनुमति, IOC अध्यक्ष की जापान के PM से अपील, जानिए ओलंपिक से जुड़ी खबरें

Tokyo Olympics Live Update: कोरोना में सुधार, तो ओलंपिक में फैंस को दी जाए अनुमति, IOC अध्यक्ष की जापान के PM से अपील, जानिए ओलंपिक से जुड़ी खबरें

Tokyo Olympics Live
Tokyo Olympics Live Update: कोरोना में सुधार, तो ओलंपिक में फैंस को दी जाए अनुमति, IOC अध्यक्ष की जापान के PM से अपील, जानिए ओलंपिक से जुड़ी खबरें: दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में 1 हफ्ते का समय बचा हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों (Tokyo Olympics Indian Players) समेत सभी […]

Tokyo Olympics Live Update: कोरोना में सुधार, तो ओलंपिक में फैंस को दी जाए अनुमति, IOC अध्यक्ष की जापान के PM से अपील, जानिए ओलंपिक से जुड़ी खबरें: दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में 1 हफ्ते का समय बचा हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों (Tokyo Olympics Indian Players) समेत सभी दल टोक्यो रवाना हो रहे हैं, या आने वाले 1-2 दिनों में रवाना हो जाएंगे। टोक्यो में लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव के हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं आयोजकों की तरफ से एक बदलाव किया गया है, जिसके बाद इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम टोक्यो में मैच शुरू होने से पहले घुटनों पर बैठकर खेलों में किसी भी तरह के भेदभाव के विरोध पर अपना समर्थन दर्ज कराएगी।

Tokyo Olympics Live Update-

7:40 pm: IOC अध्यक्ष Thomas Bach ने जापान के प्रधानमंत्री Yoshihide Suga से टोक्यो ओलिंपिक में फैंस को लेकर अपील की है, अगर आने वाले दिनों में जापान में कोरोना वायरस की स्थिति सुधरती है तो टोक्यो ओलंपिक इवेंट में सिमित फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति दिए जाने पर विचार किया जाए।

टोक्यो में लगातार 1 हजार से ज्यादा कोरोना के केस – टोक्यो ओलिंपिक को शुरू होने में 8 दिन का समय बचा हुआ है। बुधवार को टोक्यो में कोरोना पॉजिटिव के पिछले 6 महीने में पहली बार 1 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन टोक्यो में हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। गुरुवार को टोक्यो में 1308 नए पॉजिटिव मामले दर्ज हुए।

यह भी पढ़ें – Tokyo Olympics medal: ओलंपिक पर कोरोना का बड़ा असर, पहली बार खुद से मेडल पहनेंगे एथलीट

मैच से पहले घुटनों पर बैठकर भेदभाव के खिलाफ इंग्लैंड टीम का संदेश

इंटरनेशनल ओलंपिक समिति ने रूल नंबर 50 में ढील दी है। इसी कारण अब इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम को टोक्यो ओलंपिक में अपने मैच से पहले घुटनों पर बैठकर भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज उठाने का मौका मिल सकेगा। टीम के हेड कोच Hege Riise ने कहा – हमारी टीम पिछले एक साल से क्लब और इंटरनेशनल मैचों में ऐसा कर रही है, टीम खेल में किसी भी प्रकार के भेदभाव के विरोध में अपना समर्थन दे रही है।

Editors pick