Football
आलीशान मकान से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट तक, कितनी है सुनील छेत्री की संपत्ति?-जानें

आलीशान मकान से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट तक, कितनी है सुनील छेत्री की संपत्ति?-जानें

आलीशान मकान से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट तक, कितनी है सुनील छेत्री की संपत्ति?-जानें
Sunil Chhetri Net Worth: भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने इंटरनेशनल फुटबॉल करियर से गुरुवार को संन्यास लिया।

Sunil Chhetri Net Worth: भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने इंटरनेशनल फुटबॉल करियर से गुरुवार को संन्यास लिया। अब सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। सुनील ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए दी। चलिए जानते हैं सुनील छेत्री की संपत्ति कितनी है।

कितनी है सुनील छेत्री की नेटवर्थ?

भारत और दक्षिण एशिया में फुटबॉल को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता। जिसके चलते यहां फुटबॉलर ज्यादा कमाई भी नहीं कर पाते। ऐसे ही सुनील छेत्री अपने पूरे करियर में ज्यादा कमाई नहीं कर पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील छेत्री की कुल नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई है।

जबकि इस भारतीय फुटबॉलर की सालाना कमाई करीब 80 लाख रुपए है। खेल के अलावा सुनील ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी काफी कमाई करते हैं। सुनील छेत्री का बेंगलुरु में एक आलीशान मकान भी है। इस घर की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, जानें कब खेलेंगे आखिरी मैच

कैसा है सुनील छेत्री का रिकॉर्ड?

2005 में डेब्यू करने वाले छेत्री ने देश के लिए 94 गोल किए हैं। वह भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर और सर्वाधिक कैप्ड खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेंगे। वह सक्रिय खिलाड़ियों में गोल स्कोरर की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

Editors pick