Football
Sunil Chhetri ने गोल के मामले में मेस्सी को पीछे छोड़ा, रोनाल्डो से इतने गोल पीछे हैं भारतीय कप्तान

Sunil Chhetri ने गोल के मामले में मेस्सी को पीछे छोड़ा, रोनाल्डो से इतने गोल पीछे हैं भारतीय कप्तान

Sunil Chhetri ने गोल के मामले में मेस्सी को पीछे छोड़ दिया है, रोनाल्डो से इतने गोल पीछे हैं भारतीय कप्तान
Sunil Chhetri ने गोल के मामले में मेस्सी को पीछे छोड़ दिया है, रोनाल्डो से इतने गोल पीछे हैं भारतीय कप्तान: भारतीय फुटबॉल टीम ने सोमवार को बांग्लादेश के विरुद्ध हुए मुकाबले में 2-0 से जीत दर्ज की, टीम की ओर से दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने दागे. कप्तान ने पहला गोल 79वें मिनट […]

Sunil Chhetri ने गोल के मामले में मेस्सी को पीछे छोड़ दिया है, रोनाल्डो से इतने गोल पीछे हैं भारतीय कप्तान: भारतीय फुटबॉल टीम ने सोमवार को बांग्लादेश के विरुद्ध हुए मुकाबले में 2-0 से जीत दर्ज की, टीम की ओर से दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने दागे. कप्तान ने पहला गोल 79वें मिनट में किया, इसी बढ़त के साथ टीम मैच टाइम खत्म होने तक भारतीय टीम खेल रही थी. फिर एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने से पहले कप्तान सुनील छेत्री को गोल दागने का एक और मौका मिला, तो कप्तान ने उसे जाने नहीं दिया. मुकाबला भारत 2-0 से जीता, और इसी के साथ सुनील छेत्री अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले दूसरे प्लेयर (जो प्लेयर वर्तमान में खेल रहे हैं) बन गए हैं. सुनील छेत्री से आगे अब सिर्फ एक प्लेयर है, वो है पुर्तगाल के स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो.

सुनील छेत्री के इंटरनेशनल गोल

कल बांग्लादेश के विरुद्ध मुकाबले से पहले सुनील छेत्री अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियो मेस्सी की बराबरी के साथ 72 गोल पर थे, वहीं कल 2 गोल दागने के बाद सुनील छेत्री के इंटरनेशनल गोल की संख्या 74 हो गई, और वह वर्तमान में खेल रहे प्लेयर्स में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो है.

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के एक और प्लेयर के भेदभाव वाले ट्वीट आए सामने, ECB की बढ़ी मुश्किलें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो नंबर 1

पुर्तगाल के स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा गोल दागने वाले दूसरे नंबर के प्लेयर है, और वर्तमान में खेल रहे पहले नंबर के प्लेयर. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम 174 इंटरनेशनल मैचों में 103 गोल है. वहीं दूसरे नम्बर पर काबिज भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के नाम 117 मैचों में 74 गोल है.

Editors pick