Football
SAFF Championship 2021: कोच Igor Stimac ने सैफ चैंपियनशिप के लिए 23 खिलाड़ियों की घोषणा की, Udanta Singh की स्क्वाड में वापसी

SAFF Championship 2021: कोच Igor Stimac ने सैफ चैंपियनशिप के लिए 23 खिलाड़ियों की घोषणा की, Udanta Singh की स्क्वाड में वापसी

SAFF Championship 2021: कोच Igor Stimac ने 23 खिलाड़ियों की घोषणा की, Udanta Singh की स्क्वाड में वापसी – Sunil Chhetri, ISL 2021
SAFF Championship 2021: कोच Igor Stimac ने सैफ चैंपियनशिप के लिए 23 खिलाड़ियों की घोषणा की, Udanta Singh की स्क्वाड में वापसी – भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने मालदीव में होने वाली सैफ चैंपियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें बेंगलुरू एफसी के विंगर उदांता सिंह की वापसी […]

SAFF Championship 2021: कोच Igor Stimac ने सैफ चैंपियनशिप के लिए 23 खिलाड़ियों की घोषणा की, Udanta Singh की स्क्वाड में वापसी – भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने मालदीव में होने वाली सैफ चैंपियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें बेंगलुरू एफसी के विंगर उदांता सिंह की वापसी हुई है। SAFF Championship 2021, Igor Stimac, Udanta Singh, Sunil Chhetri, ISL 2021

इसी महीने नेपाल के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहे उदांता ने एक से 16 अक्टूबर तक होने वाले क्षेत्रीय टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह बनाई है।

चेन्नईयिन एफसी के विशाल कैथ को तीन गोलकीपर में जगह मिली है जबकि धीरज सिंह मोइरंगथम टीम का हिस्सा नहीं हैं।

दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए काठमांडू गई भारत की 25 सदस्यीय टीम में शामिल डिफेंडर आकाश मिश्रा, मिडफील्डर बिपिन सिंह और प्रणय हलधर को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ सोमवार को बेंगलुरू में एकत्रित होंगे और अगले दिन मालदीव के लिए रवाना होंगे। स्टिमक और तकनीकी स्टाफ के अन्य सदस्य उसी दिन सीधे टीम के साथ जुड़ेंगे।

चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मेजबान मालदीव हैं। प्रत्येक टीम एक-एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगे जिसके बाद शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।

स्टिमक ने कहा, “एशिया के इस हिस्से में शीर्ष फुटबॉल टीम होने के कारण हम सैफ चैंपियनशिप को लेकर उत्साहित हैं। ये चार से पांच मैच हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि इनके अलावा हमें अगले सत्र में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर की शुरुआत से पहले एक साथ एकत्रित होने का मौका नहीं मिलेगा। इन मैचों से हमें अपने खेल के कुछ विभागों में सुधार करने में मदद मिलनी चाहिए।”

भारत ने सैफ चैंपियनशिप (पहले सार्क कप) का खिताब सात बार जीता है। भारत 1993 में लाहौर, 1997 में काठमांडू, 1999 में मडगांव, 2005 में कराची, 2009 (अंडर 23 टीम) में ढाका, 2011 में नई दिल्ली और 2015-16 में तिरुवनंतपुरम में चैंपियन बना।

भारत अपने अभियान की शुरुआत चार अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

SAFF Championship 2021, Igor Stimac, Udanta Singh, Sunil Chhetri, ISL 2021

भारत का ग्रुप चरण का कार्यक्रम इस प्रकार है:

चार अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)

सात अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 चार बजे से)

10 अक्टूबर: भारत बनाम नेपाल (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

13 अक्टूबर: भारत बनाम मालदीव (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह, अमरिंदर सिंह और विशाल कैथ।

डिफेंडर: प्रीतम कोटल, सेरिटन फर्नांडिस, चिंगलेनसाना सिंह, राहुल भेके, सुभाशीष बोस और मंदार राव देसाई।

मिडफील्डर: उदांता सिंह, ब्रैंडन फर्नांडिस, लालेंगमाविया, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, जैकसन सिंह, ग्लेन मार्टिन्स, सुरेश सिंह, लिस्टन कोलासो और यासिर मोहम्मद।

फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, रहीम अली, सुनील छेत्री और फारुख चौधरी।

ये भी पढ़ें – Ligue 1: फ्रांसीसी लीग मैच में दर्शकों ने की हदें पार, Marseille और Angers Marseille के फैंस के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

SAFF Championship 2021, Igor Stimac, Udanta Singh, Sunil Chhetri, ISL 2021

Editors pick