Football
Qatar 2022 World Cup: टोक्यो ओलंपिक के बाद खेल जगत का ध्यान अगले साल होने वाले 2022 फीफा वर्ल्ड कप पर

Qatar 2022 World Cup: टोक्यो ओलंपिक के बाद खेल जगत का ध्यान अगले साल होने वाले 2022 फीफा वर्ल्ड कप पर

Qatar 2022 World Cup: Tokyo Olympics के बाद खेल जगत का ध्यान अगले साल होने वाले 2022 फीफा वर्ल्ड कप पर – COVID-19, FIFA World Cup
Qatar 2022 World Cup: टोक्यो ओलंपिक के बाद खेल जगत का ध्यान अगले साल होने वाले 2022 फीफा वर्ल्ड कप पर केंद्रित होने जा रहा है। लेकिन कतर में होने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ के आयोजन में कोविड सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। Qatar 2022 World Cup, FIFA World […]

Qatar 2022 World Cup: टोक्यो ओलंपिक के बाद खेल जगत का ध्यान अगले साल होने वाले 2022 फीफा वर्ल्ड कप पर केंद्रित होने जा रहा है। लेकिन कतर में होने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ के आयोजन में कोविड सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। Qatar 2022 World Cup, FIFA World Cup, Tokyo Olympics, COVID-19

जापान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के संक्रमण को सीमित करने के लिए दर्शकों के बिना ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। लेकिन इसके विपरीत अगले साल 18 नवंबर से 1 दिसंबर बीच होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट को फैंस से भरे स्टेडियम में खेला जाएगा।

साल 2020 की शुरुआत से कोरोना वायरस महामारी के विश्व भर में फैलने के बाद, कतर 2022 फैंस के लिए सही मायने में पहला वैश्विक खेल आयोजन हो सकता है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के एक अधिकारी के अनुसार बीजिंग में होने वाला 2022 शीतकालीन ओलंपिक भी बंद दरवाजों के पीछे खेला जा सकता है।

टूर्नामेंट का एक “सामान्य” आयोजन कराने के लिए छोटे लेकिन धनी मेजबान देश कतर की प्रतिबद्धता ऐसी है कि दोहा ने उन देशों से आने वाले सभी फैंस को उनका टीकाकरण कराने का वादा किया है जहां वैक्सीन का रोल आउट धीमा रहा है।

कतर में जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय के एक सहयोगी प्रोफेसर डेनियल रीच ने कहा, “जो कुछ भी होता है, मुझे उम्मीद है कि स्टेडियमों में विदेशी सहित हमारे फैंस होंगे।”

मध्य पूर्व में विश्व कप की मेजबानी करने वाला कतर पहला देश है। वह रवांडा के साथ टोक्यो जाने वाले एथलीटों के लिए एक ओलंपिक वैक्सीन केंद्र भी रहा। इसके अलावा उन्होंने रिफ्यूजी टीम की भी मेजबानी की है।

कतर ने उनकी यात्रा करने वाले फैंस (जिनका टीका नहीं हुआ है) के लिए कोविड वैक्सीन के एक मिलियन टीको का बंदोबस्त करने का वादा किया है। Qatar 2022 World Cup, FIFA World Cup, Tokyo Olympics, COVID-19

लेकिन टूर्नामेंट के लिए अब 16 महीने से भी कम समय बचा है और खाड़ी देश निर्माण स्थलों और सड़क निर्माण के कामों को अब तक पूरा नहीं कर सका है। सभी आठ विश्व कप स्टेडियमों के वातानुकूलित होने के बावजूद टूर्नामेंट को ठंड के महीनों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से तीन स्टेडियम अभी भी निर्माणाधीन हैं।

बहु-अरब डॉलर से बनाई गई कतर की फुटबॉल संरचना का टेस्ट होना अभी बाकी है। इस साल 30 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच होने वाले अरब कप की मेजबानी के दौरान इसका असल परीक्षण होगा।

इस सब के बीच कुछ फैंस और कमेंटेटर्स को ये डर है कि दोहा पिछले टूर्नामेंटों की तरह दर्शकों को वो अनुभव नहीं दे पाएगा।

इन्हीं सभी सवालों और आलोचनाओं के जवाब कतर की सरकार और उनके अधिकारों की ओर से दिए जाने की उम्मीद है, जिससे दुनिया भर से आने वाले फैंस और मीडिया को भरोसे में लिया जा सके। अगर ऐसा नहीं होता है तो कतर 2022 वर्ल्ड कप का आयोजन भी टोक्यो में हुए खेलों की तरह सवालों के घेरे में रहेगा। Qatar 2022 World Cup, FIFA World Cup, Tokyo Olympics, COVID-19

ये भी पढ़ें – Lionel Messi Latest News: PSG क्लब में मेसी की क्या होगी सैलरी, कितने समय तक रहेगा कॉन्ट्रैक्ट, जानिए डिटेल

Editors pick