Football
FIFA World Cup 2022: Reliance ने मारी स्पोर्ट्स बिजनेस में एंट्री, Star और Sony को पछाड़ Viacom18 ने खरीदे फीफा विश्व कप के राइट्स

FIFA World Cup 2022: Reliance ने मारी स्पोर्ट्स बिजनेस में एंट्री, Star और Sony को पछाड़ Viacom18 ने खरीदे फीफा विश्व कप के राइट्स

FIFA World Cup 2022: Star और Sony को पछाड़ Reliance की Viacom18 ने Bags FIFA Rights- Sports Channel – Qatar
FIFA World Cup 2022 – Viacom18 Bags FIFA Rights: वायकॉम 18 ने फीफा विश्व कप के मीडिया राइट्स 450 करोड़ रुपये में जीते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नेटवर्क ने भारतीय उपमहाद्वीप के क्षेत्र में सोनी, स्टार और दूसरे बड़े नेटवर्क्स को पछाड़ हुए अपना पहला बड़ा ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हासिल किया। इसे रिलायंस की सहायक […]

FIFA World Cup 2022 – Viacom18 Bags FIFA Rights: वायकॉम 18 ने फीफा विश्व कप के मीडिया राइट्स 450 करोड़ रुपये में जीते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नेटवर्क ने भारतीय उपमहाद्वीप के क्षेत्र में सोनी, स्टार और दूसरे बड़े नेटवर्क्स को पछाड़ हुए अपना पहला बड़ा ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हासिल किया। इसे रिलायंस की सहायक कंपनी वायकॉम 18 के ओर से भारत में होने में खेल ब्रॉडकास्टिंग व्यवसाय में एंट्री के रूप में भी देखा जा रहा है। Reliance Viacom18 Sports Channel, FIFA World Cup 2022, Viacom18 Bags FIFA Rights, Qatar

गौरतलब है कि फीफा के राइट्स 2010 विश्व कप तक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास थे और इसकी कीमत 12 मिलियन डॉलर की थी। साल 2012 में Sony Sports नेटवर्क को दो सायकल यानी 2014 फीफा विश्व कप (रियो) और 2018 फीफा विश्व कप (रूस) के राइट्स भी मिले।

InsideSport के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार – Sony को 80 मिलियन डॉलर के मूल्य पर दो सायकल के अधिकार मिले थे और अब वायकॉम 18 ने अपनी एंट्री के साथ सोनी और स्टार दोनों को पछाड़ दिया है।

FIFA World Cup 2022 – Viacom18 Bags FIFA Rights: कतर में आयोजित होने वाले 2022 विश्व कप के लिए इस बार के अधिकार वायकॉम18 को 440 करोड़ यानी 60 मिलियन डालर में दिए गए हैं।

इस बीच मनोरंजन ब्रॉडकास्टर ने पिछले कुछ महीनों में LaLiga, इटली की Serie A, फ्रांस की Ligue1 और अबू धाबी टी10 लीग के राइट्स हासिल कर लिए हैं। और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही वायकॉम18 की ओर से नए चैनल की घोषणा की जाएगी।

Reliance Viacom18 Sports Channel: स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग में रिलायंस की एंट्री हकीकत बनने जा रही है। इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स के पूर्व सेल्स हेड अनिल जयराज को वायकॉम18 का CEO नियुक्त किया गया है।

Reliance interests in Sports: 

रिलायंस अपने ऑन-ग्राउंड, मार्केटिंग, स्पोर्टिंग आईपी की पहल के जरिए भारतीय खेल उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है –

– रिलायंस आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालिक है।
– रिलायंस के स्वामित्व वाली इकाई इंडियन सुपर लीग (ISL) की मालिक है।
– रिलायंस का भारत में ग्लोबल स्पोर्ट्स मार्केटिंग दिग्गज IMG के साथ एक संयुक्त वेनचर (JV) भी रह चुका है। ये इकाई अब 100% भारतीय प्रमोटरों के अधिकार में है और अब जिसका नाम RISE है।
– रिलायंस JIO ने विभिन्न स्पोर्ट्स राइट्स के लिए साझेदारी की है, जिसमें BCCI के राइट्स भी शामिल हैं।
– रिलायंस JIO ने इससे पहले IPL के राइट्स और BCCI के डिजिटल राइट्स दोनों के लिए सीधी बोली लगाई थी।

FIFA World Cup 2022 – Viacom18 Bags FIFA Rights: बीसीसीआई इस साल के अंत में IPL राइट्स के अगले सायकल के लिए मीडिया राइट्स की टेंडर जारी करेगा और संभवत रिलायंस की वायकॉम 18 भविष्य में इस मार्की इवेंट के लिए Sony, DisneyStar और दूसरे बड़े नेटवर्क्स के साथ लड़ाई लड़ते दिखाई देगा। Reliance Viacom18 Sports Channel, FIFA World Cup 2022, Viacom18 Bags FIFA Rights, Qatar

ये भी पढ़ें – FIFA World Cup Qualifiers: Brazil vs Argentina का मैच हुआ स्थगित, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर लगा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने का आरोप

Editors pick