Football
FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 के लिए कतर ने बहाया अंबानी-अडानी की कुल दौलत से भी ज्यादा पैसा, हर हफ्ते खर्च कर डाले 41 अरब रुपये- Check Out

FIFA World Cup 2022: कतर (Qatar) में फुटबॉल वर्ल्डकप शुरु हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कतर ने इसके आयोजन पर कुल 222 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि खर्च की है। ये रकम भारत और एशिया के दो सबसे बड़े रईसों गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कुल नेटवर्थ से […]

FIFA World Cup 2022: कतर (Qatar) में फुटबॉल वर्ल्डकप शुरु हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कतर ने इसके आयोजन पर कुल 222 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि खर्च की है। ये रकम भारत और एशिया के दो सबसे बड़े रईसों गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कुल नेटवर्थ से भी ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ इस समय 132 अरब डॉलर है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 90 अरब डॉलर है। यानी की इन दोनों की नेटवर्थ 222 अरब डॉलर है। वहीं अडानी ग्रुप के चेयमैन अडानी दुनिया के रईसों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जबकि अंबानी इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 के लिए कतर ने बहाया अंबानी-अडानी की कुल दौलत से भी ज्यादा पैसा, हर हफ्ते खर्च कर डाले 41 अरब रुपये- Check Out
FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 के लिए कतर ने बहाया अंबानी-अडानी की कुल दौलत से भी ज्यादा पैसा

कतर में हो रहा फीफा वर्ल्डकप अबतक का सबसे महंगा खेल आयोजन है। इसकी शुरुआत 20 नवंबर को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले से शुरु हुई। साथ ही फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को होगा। इस आयोजन में कुल 32 टीमें भाग ले रही है, कतर को 2010 में फुटबॉल वर्ल्डकप की मेजबानी मिली थी। जिस कारण इस देश ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है। इस वर्ल्डकप के लिए कुछ स्टेडियम बनाए गए हैं जबकि दो पुराने स्टेडियमों का कायाकल्प किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए भी स्टेडियम बनाए गए हैं। जिस पर कुल 6.5 अरब से 10 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है।

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 के लिए कतर ने बहाया अंबानी-अडानी की कुल दौलत से भी ज्यादा पैसा, हर हफ्ते खर्च कर डाले 41 अरब रुपये- Check Out
FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 के लिए कतर ने बहाया अंबानी-अडानी की कुल दौलत से भी ज्यादा पैसा

कतर ने वर्ल्डकप के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में 210 अरब डॉलर खर्च किए हैं इसका खुलासा अमेरिकी स्पोर्ट्स फाइनेंस कंसल्टैंसी Front Office Sports में हुआ है। इसमें एयरपोर्ट्स, रोड, इनोवेटिव हब, होटल और बाकी चीजों का विकास भी शामिल है। केवल दोहा में ही खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बनाए गए कॉम्प्लेक्स द पर्ल बनाने पर 15 अरब डॉलर खर्च हुए और मेट्रो पर 36 अरब डॉलर का खर्च आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कतर ने इन्फ्रास्ट्रक्टर पर कई साल तक हर हफ्ते 50 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।

गौरतलब है कि, फुटबॉल वर्ल्डकप 2018 में रूस में आयोजित किया गया था जिसमें कुल 11.6 अरब डॉलर खर्च हुआ था। उससे पहले 2014 में ब्राजील में 15 अरब डॉलर और 2010 में साउथ अफ्रीका में 3.6 अरब डॉलर का खर्च आया था। जर्मनी में 2006 में फुटबॉल वर्ल्डकप 4.3 अरब डॉलर, 2002 में जापान में सात अरब डॉलर, फ्रांस में 1998 में 2.3 अरब डॉलर और 1994 में अमेरिका में 50 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick