Football
सऊदी अरब में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गिफ्ट में मिली करोड़ों की घड़ी, 300 दुर्लभ पत्थरों से हुई तैयार

सऊदी अरब में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गिफ्ट में मिली करोड़ों की घड़ी, 300 दुर्लभ पत्थरों से हुई तैयार

सऊदी अरब में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को मिला साढ़े 6 करोड़ का गिफ्ट, जानिए किसने दी इतनी महंगी घड़ी
Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के अल-नस्र क्लब में खेल रहे हैं। उनको एशिया के इस क्लब ने अपने दल का हिस्सा बनाने के लिए बड़ी रकम दी। सऊदी में आने से यहां फुटबॉल की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। यहां आने की ख़ुशी में रोनाल्डो को एक महंगी घड़ी गिफ्ट […]

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के अल-नस्र क्लब में खेल रहे हैं। उनको एशिया के इस क्लब ने अपने दल का हिस्सा बनाने के लिए बड़ी रकम दी। सऊदी में आने से यहां फुटबॉल की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। यहां आने की ख़ुशी में रोनाल्डो को एक महंगी घड़ी गिफ्ट दी गई है। ताजा ख़बरों (Latest Sports News) के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सऊदी के इस क्लब ने रिकॉर्ड रकम देकर ख़रीदा है। क्लब रोनाल्डो प्रति वर्ष 200 मिलियन यूरो (126.34 मिलियन डॉलर) दे रहा है। भारतीय मुद्रा की बात करें तो एक साल में रोनाल्डो को 1700 करोड़ रूपये मिल रहे हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट 3 सालों के लिए हैं। 2025 तक रोनाल्डो इस क्लब में रहेंगे।

रोनाल्डो के आने से सऊदी अरब की जनता काफी खुश है। पूरी दुनिया की नजर यहां रोनाल्डो की वजह से टिकी हुई है। हाल ही में टीम ने पीएसजी के साथ फ्रेंडली मैच खेला था, जिसमें अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे और रोनाल्डो मेस्सी से मुलाक़ात की थी।

यह भी देखें- फाइनल हारकर रोने लगी सानिया मिर्जा, आंसुओं के साथ ली विदाई, अब कभी नहीं खेलेंगी भारतीय टेनिस स्टार!

Cristiano Ronaldo
Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo Latest News: रोनाल्डो को गिफ्ट में मिली घड़ी, 300 दुर्लभ पत्थरों का हुआ इस्तमाल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को Jacob & Co ने ये घड़ी गिफ्ट की है। आपको बता दें कि ये जो घड़ी है, वो ख़ास तैयार की गई है और बिक्री के लिए ये उपलब्ध नहीं है। रोनाल्डो जब सऊदी अरबिया आ रहे थे, उन्होंने इस घड़ी को पहन रखा था। इस घड़ी में 300 Tsavorite पत्थरों का इस्तमाल किया गया है, ये पत्थर काफी महंगे होते हैं।

यह भी देखें- IND vs AUS Test Series: शादी के बाद केएल राहुल ने जिम में बहाया पसीना, 2 फरवरी को ट्रेनिंग कैंप में होंगे शामिल-Watch Video

ये स्टोन काफी दुर्लभ भी है। ये सऊदी अरबिया के कल्चर को दर्शाती है, इसका पट्टा हरे रंग का है। कंपनी के अनुसार ये अभी तक की तैयार हुई सबसे शानदार घड़ी में शामिल है। 47 mm का केस 241 कट के साथ है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick