Copa America 2021: Lionel Messi मेस्सी के कमाल से जीता अर्जेंटीना, इक्वाडोर पर 3-0 से जीत दर्ज की- लियोनेल मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इक्वाडोर को 3-0 से मात दे दी है। इसी के साथ अब मेस्सी की टीम कोपा अमेरिका के फाइनल में जगह बनाने के लिए कोलंबिया से सेमीफाइनल में लड़ेगी। मैच में रोड्रिगो डी पॉल ने 40 वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, मेसी ने दूसरे गोल के लिए लुटारो मार्टिनेज को शानदार असीस्ट किया। वहीं, उन्होंने तीसरा गोल खुद दागा और टीम को 3-0 से जीत दिला दी।
3-0 की स्कोरलाइन कहानी का आधा हिस्सा नहीं कहती है क्योंकि इक्वाडोर ने मैच के अधिकांश भाग में अर्जेंटीना के लिए चीजों को काफी असहज कर दिया था, लेकिन लियोनेल मेसी ने अपने दो असीस्ट और एक गोल के साथ अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाई।
लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना के लिए रिकॉर्ड 75 गोल के साथ वह दो साउथ अमेरिकी चैंपियनशिप रिकॉर्ड के करीब हैं। पहला पेले के एक राष्ट्रीय टीम के शीर्ष स्कोरर के रूप में ब्राजील के लिए 77 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ना तो वहीं, चिली के सर्जियो लिविंगस्टोन के कोपा अमेरिका में 34 मैच खेलेने का रिकॉर्ड भी उनके नजर में होगा। लियोनेल मेस्सी ने अब तक 31 मैच खेले हैं।
Estas fueron las acciones más destacadas de la victoria de @Argentina sobre @LaTri por 3-0 en los Cuartos de Final de la CONMEBOL #CopaAmérica
?? Argentina ? Ecuador ??#VibraElContinente #VibraOContinente pic.twitter.com/LMLHRn46fn
— Copa América (@CopaAmerica) July 4, 2021
¡Bombazo! Lionel Messi la clavó de tiro libre para el 3-0 final de @Argentina sobre @LaTri
?? Argentina ? Ecuador ??#VibraElContinente #VibraOContinente pic.twitter.com/FcvQrHuRka
— Copa América (@CopaAmerica) July 4, 2021
¡Otro pase de Messi! El 10 dejó libre a Lautaro Martínez para el 2-0 de @Argentina sobre @LaTri
?? Argentina ? Ecuador ??#VibraElContinente #VibraOContinente pic.twitter.com/y16BIbaIqL
— Copa América (@CopaAmerica) July 4, 2021