Football
Lionel Messi Ballon d’or 2021: लियोनल मेसी ने सातवीं बार जीता बैलेन डी’ओर अवार्ड, देखें Cristiano Ronaldo और Robert Lewandowski किस स्थान पर रहे- Watch Video

Lionel Messi Ballon d’or 2021: लियोनल मेसी ने सातवीं बार जीता बैलेन डी’ओर अवार्ड, देखें Cristiano Ronaldo और Robert Lewandowski किस स्थान पर रहे- Watch Video

Leo Messi Ballon d’or 2021: Leonel Messi ने 7वीं बार जीता बैलेन डी’ओर अवार्ड, देखें Cristiano Ronaldo और Robert Lewandowski किस स्थान पर रहे
Lionel Messi Ballon d’or 2021: अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Leo Messi) ने रिकॉर्ड सातवीं बार बैलेन डी’ओर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और रॉबर्ट लेवानडॉस्की (Robert Lewandowski) जैसे दिग्गजों को पछाड़ इसे हासिल किया। मेसी सबसे ज्यादा इस अवार्ड को जीतने वाले खिलाड़ी […]

Lionel Messi Ballon d’or 2021: अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Leo Messi) ने रिकॉर्ड सातवीं बार बैलेन डी’ओर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और रॉबर्ट लेवानडॉस्की (Robert Lewandowski) जैसे दिग्गजों को पछाड़ इसे हासिल किया। मेसी सबसे ज्यादा इस अवार्ड को जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे इससे पहले  क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) से आगे थे, लेकिन अब फासला और बढ़ गया है। मेसी ने अवार्ड जीतने के बाद अपने फैंस के साथ परिवार का शुक्रिया किया। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

Lionel Messi Ballon d’or 2021: लियोनेल मेसी (Leo Messi) ने अपना पहला अवार्ड साल 2009 में जीता था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

इस बार टॉप-5 में कौन रहा?

Lionel Messi Ballon d’or 2021: इस बार मेसी के बाद दूसरे नंबर पर पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की (Robert Lewandowski) थे। मेसी के 613 और उनके 580 पॉइंट्स थे। तीसरे पायदान पर इटली और चेल्सी को जोर्जिन्हो रहे। चौथा स्थान फ्रांस और रियाल मैड्रिड के करीम बेंजिमा को मिला। पांचवें पायदान पर फ्रांस और चेल्सी के स्टार खिलाड़ी एंगोलो कान्ते रहे।

रोनाल्डो 2010 के बाद टॉप-3 से बाहर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपना आखिरी अवार्ड साल 2017 में जीता था, यानी चार सालों से वह इस अवार्ड से दूर हैं। रोनाल्डो ने पांच बार इस अवार्ड को जीता है, और उन्होंने अपना पहला अवार्ड 2008 में जीता था। रोनाल्डो ने 2008 के अलावा 2013, 2014, 2016 और 2017 में बैलेन डी’ओर अवॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, यह साल 11 साल में उनके लिए सबसे खराब रहा। वे 2010 के बाद पहली बार टॉप-3 में जगह बनाने में नाकाम रहे। 2010 में मेसी के अलावा जावी और आंद्रे इनिएस्ता टॉप-3 में थे।

यह भी पढ़ें- संयुक्त अरब अमीरात में फीफा क्लब विश्व कप तीन फरवरी से, जानें कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

अवार्ड जीतने के बाद लियोनेल मेसी (Leo Messi) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बार्सिलोना और अपने नए क्लब पीएसजी से जुड़े समर्थकों और स्टाफ सदस्यों का भी धन्यवाद किया। मेसी ने कहा इन सभी के बिना ऐसा करना असंभव था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

Lionel Messi Ballon d’or 2021: 34 वर्ष के मेसी के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेटीना ने जुलाई में कोपा अमेरिका खिताब जीता। मेसी ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। नए खिताबों के लिए लड़ते रहना अच्छा लगता है। पता नहीं अभी कितने साल बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि काफी समय है। मैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना में सभी साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

महिला वर्ग में अलेक्सिया पुतेलास ने बार्सीलोना और स्पेन के लिए अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह पुरस्कार जीता।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

Editors pick