Rohit Sharma, IPL 2022 : मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौटे। कोलकाता (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। रोहित के इस विकेट पर थर्ड अंपायर द्वारा डीआरएस (DRS) चेक करने और उसके नतीजे पर विवाद हो गया। आपको बताते हैं आखिर कैसे रोहित को निर्णय से नाखुश होते हुए पवेलियन लौटना पड़ा।
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders : मुंबई इंडियंस हारी
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 117 रनों पर सिमट गई। मुंबई 52 रनों से हार गई, लेकिन टीम के हारने के बावजूद जसप्रीत बुमराह को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। मुंबई की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा के विकेट के साथ हुई, जो विवादित रहा।
Rohit Sharma, IPL 2022 : रोहित शर्मा ने लिया डीआरएस, लेकिन दिखा बड़ा स्पाइक
रोहित शर्मा पारी के पहले ही ओवर में 2 रन बनाकर आउट हुए। दरअसल टिम साउथी द्वारा डाली गई इस गेंद पर रोहित विकेट के पीछे कैच आउट हुए। अपील हुई, जिस पर अंपायर भी संतुष्ट नहीं दिखे थे। ऑनफील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया। केकेआर ने इस पर डीआरएस लेने का फैसला किया।
रोहित के इस विकेट को थर्ड अंपायर के पास रेफेर कर दिया गया। थर्ड अंपायर ने डीआरएस तकनीक से स्पाइक को चेक किया।
थर्ड अंपायर ने विकेट को चेक किया, गेंद बल्ले के नजदीक आने से पहले ही स्क्रीन पर बड़ी स्पाइक दिखी। गेंद और बैट में गैप भी दिखा, हालांकि उसके अगले फ्रेम में गेंद बैट के काफी नजदीक थी और स्पाइक और बड़ा हो गया था।
लेकिन सवाल ये पैदा हुआ कि गेंद बैट पर आने से पहले स्पाइक आया कहां से, क्या डीआरएस सिस्टम में कोई गड़बड़ी हुई जिसका खामियाजा रोहित को विकेट के रूप में भुगतना पड़ा। दरअसल रोहित शर्मा और कोच महेला जयवर्धने भी थर्ड अंपायर के निर्णय के बाद नाराज दिखे।
No way any cricket fan supports this technical blunder just because they hate Rohit Sharma and Mumbai Indians. pic.twitter.com/u3TbL8xfyr
— #HITMAN (@CaptainRo45) May 9, 2022
Indian Premier League, Rohit Sharma DRS
This is out?. Unlucky Rohit Sharma here. pic.twitter.com/I68M8Nylev
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) May 9, 2022
Very very poor umpiring this season !!#RohitSharma #IPL2022 #Umpires pic.twitter.com/jTVVr5JsI7
— Rohit Sharma Fanclub India (@Imro_fanclub) May 9, 2022
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें